Hamirpur : बड़सर के बूथों पर तैनात होने वाले दो-दो स्वयंसेवी विद्यार्थियों को दी कैप्स

 विधानसभा क्षेत्र-39 बड़सर के सभी 111 मतदान केंद्रों पर दो-दो स्वयंसेवी विद्यार्थियों भी तैनात रहेंगे। इन स्वयंसेवी विद्यार्थियों को विधानसभा क्षेत्र-39 बड़सर के निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम शशिपाल शर्मा ने बुधवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत सुंदर कैप्स प्रदान कीं। https://www.tatkalsamachar.com/solan-election/ जिला निर्वाचन अधिकारी देबश्वेता बनिक के दिशा-निर्देशों एवं मार्गदर्शन के अनुसार तैनात किए जा रहे इन स्वयंसेवी विद्यार्थियों को मतदान केंद्रों पर विशेष कैप्स से एक अलग पहचान मिलेगी तथा मतदाता इनकी सेवाओं का लाभ ले सकेंगे।
इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी शशिपाल शर्मा ने कहा कि ये स्वयंसेवी विद्यार्थी 12 नवंबर को मतदान केंद्रों पर आम मतदाताओं की मदद के अलावा आवश्यकता के अनुसार अन्य सेवाएं भी प्रदान करेंगे। निर्वाचन अधिकारी ने स्वयंसेवी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे आम मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए भी प्रेरित करें, ताकि विधानसभा चुनाव में मतदान की प्रशितता बढ़ाई जा सके।
इस अवसर पर स्वीप कार्यक्रम की नोडल अधिकारी गीता मरवाहा, बड़सर स्कूल के प्रधानाचार्य जगदेव सिंह ढटवालिया, उपमंडल कार्यालय से सोनिका और अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago