शिमला : मुख्यमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की.

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज रिज मैदान पर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धाजंलि अर्पित की।
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी एक महान और दूरदर्शी राजनेता थे, जिन्होंने दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता के साथ देश के सुशासन और विकास के सपने को साकार किया। उन्होंने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी का हिमाचल प्रदेश के लोगों से विशेष लगाव और स्नेह था। वे हिमाचल प्रदेश को अपना दूसरा घर मानते थे।
जय राम ठाकुर ने कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी के कार्यकाल के दौरान आरम्भ की गई प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना हिमाचल प्रदेश के लिए वरदान सिद्ध हुई है, क्योंकि इस योजना से राज्य के दूर-दराज के गांवों तक सड़क सुविधा सुनिश्चित हुई है।
शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज, नगर निगम शिमला की महापौर सत्या कौंडल और अन्य उपस्थित लोगों ने भी पूर्व प्रधानमंत्री को पुष्पाजंलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री ने लोगों का हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने पर आभार व्यक्त किया

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने गत दिवस 75वें स्वतंत्रता दिवस को उत्साह और हर्षोल्लास के साथ
मनाने के लिए प्रदेश भर के लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह दिन हमें असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों और गुमनाम नायकों को सम्मान देने का अवसर प्रदान करता है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।
      जय राम ठाकुर ने लोगों द्वारा अपने घरों, गांवों और कार्यस्थलों में झण्डा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान में सक्रिय रूप से भाग लेने और उनके द्वारा किए गए आह्वान को सफल बनाने के लिए सभी का आभार व्यक्त किया।

xsh_814e891

Recent Posts

Shri Ram temple: श्रीराम मंदिर के खिलाफ मुहिम चलाने वाली कांग्रेस राम के नाम पर राजनीति कर रही है : जय राम ठाकुर

सनातन के खिलाफ जहर उगलने वाले मुख्यमंत्री अपने मंत्रिमंडल के साथ राम मंदिर गए तो…

2 days ago

BJP-Congress: भाजपा के पांच नेता मुख्यमंत्री की कुर्सी के लिए आपस में लड़ रहेः बृजलाल

रामपुर में भाजपा को झटका, क्षेत्र के प्रमुख नेता बृजलाल अपने 300 से अधिक समर्थकों…

7 days ago

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 weeks ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

2 weeks ago