Shimla : भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव भारद्वाज ने कहा कि भाजपा चुनाव प्रबंधन की दृष्टि से 8 दिसंबर के लिए पूर्ण रूप से तैयार है

8 तारीख को जो नतीजे आने वाले हैं उसमें भाजपा पूर्ण रूप से सरकार बनाने जा रही है उन्हें कहा कि जिस प्रकार से जनमत हिमाचल प्रदेश में हुआ है उसे साफ प्रतीत होता है कि भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सरकार प्रदेश में बनने जा रही है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल शोर मचा रही है और कांग्रेस के पास बात करने को कोई मुद्दा नहीं है,https://www.tatkalsamachar.com/shimla-himachalpradesh-bjp/ इसलिए बार-बार वो सरकार बनाने की बात कर रही है।

कांग्रेस का डब्बा गोल है और कांग्रेस मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख ले पर 8 तारीख को मतगणना होएगी तो कांग्रेस सत्ता में आने वाली नहीं है। 

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने अच्छा काम किया है और जिस प्रकार मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने हर वर्ग के लिए अलग-अलग योजना बनाई है उससे पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है, जयराम ठाकुर ने अपने कार्यकाल में नए आयामों को छूने का प्रयास किया है और इसमें जयराम ठाकुर मुख्यमंत्री के रूप में सफल भी रहे हैं।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के रूप में जयराम ठाकुर ने अच्छा काम किया है और उसको जनता ने समय-समय पर सराया भी है। निश्चित रूप से 8 दिसंबर को भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार हिमाचल प्रदेश में स्थापित होने जा रही है।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

2 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

2 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

2 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

4 weeks ago