शिमला के साथ लगते भट्टाकुफर में NH पर पड़े बड़े बड़े गड्ढे इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं इस मार्ग पर जहां वाहनों की बहुत ज़्यादा आवाजाही रहती है वहीं लोग इस मार्ग पर पैदल भी चलते हैं लेकिन इन तस्वीरों को देख कर आप खुद अनुमान लगा सकते हैं कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। इतना ही नही सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण व्यापारी खासे परेशान हैं उनका सारा सामान खराब हो जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस सड़क का संजौली टनल से लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक मैटलिंग का टेंडर हुया था लेकिन काम अधर में ही लटक गया है और मैटलिंग सिर्फ भट्टाकुफर चौक तक ही हुई है। लोगों ने ये भी कहा कि सड़क पर गड्ढों के कारण यहां कई मर्तबा दुर्घटनाएं भी हो चुकी है लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मार्ग की जल्द मैटलिंग करवाई जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके और यदि समय रहते समस्या का समाधान नही हुया तो स्थानीय लोग लामबंद होकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…
नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…