Kinnaur :- राज्य कर एवं आबकारी विभाग ने उपायुक्त कार्यालय के सभागार में भाषण प्रतियोगिता का किया आयोजन

राज्य कर एवं आबकारी विभाग जिला किन्नौर द्वारा आज उपायुक्त कार्यालय के सभागार में भारतीय अर्थव्यवस्था, राजनीति व समाज पर जी.एस.टी के प्रभाव विषय पर एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमे स्थानीय महाविद्यालय के छात्र व छात्राओं ने भाग लिया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि आज के इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों व विद्यार्थियों को भारतीय अर्थव्यस्था, राजनीति व समाज पर जी.एस.टी के प्रभाव बारे जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि 01 जुलाई, 2017 को वस्तु एवं सेवा कर लागू होने के उपरांत पूरे देश में वस्तु व सेवाओं की आपूर्ति पर एक समान कर लागू हुआ जिससे वस्तुओं और सेवाओं की कीमत में कमी, देश भर में समान कीमत, सरलीकृत कर प्रणाली, विदेशी निवेश, आयात और निर्यात, उद्योग में वृद्धि, पारदर्शिता, आसान उधारी व बाजार में आसान प्रवेश आदि जैसे लाभ उपभोक्ताओं, व्यापारियों व सरकार को प्राप्त हुए जो भारतीय अर्थव्यवस्था के सुदृीढ़ीकरण में मील का पत्थर साबित हुआ।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त किन्नौर राजींद्र कुमार गौतम ने कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजन से जहां लोगों को जीएसटी के प्रति जागरूक करना है, वहीं जिला की युवा पीढ़ी को एक राष्ट्र, एक कर से अवगत करवाना है।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त राज्य कर एवं आबकारी विभाग, किन्नौर व स्पीति क्षेत्र सुरेंद्र ठाकुर ने मुख्य अथिति को टोपी व खतक भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सभी गणमान्य व्यक्तियों व प्रतिभागियों का आयोजित प्रतियोगिता में स्वागत किया।
आयोजित भाषण प्रतियोगिता में ठाकुर सेन नेगी राजकीय महाविद्यालय रिकांगपिओ की सुप्रिया नेगी ने प्रथम, मोहित शर्मा ने द्वितीय तथा साक्षी नेगी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 5 हजार रुपए की राशि, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 3 हजार तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी को 2 हजार रुपए की राशि और स्मृति चिन्ह इनाम में दिए गए।
इस अवसर पर राजकीय महाविद्यालय रिकांग पीओ के प्राचार्य डॉ. विद्या बंधु, अतिरिक्त वरिष्ठ अभियंता एच.पी.पी.सी.एल किन्नौर मयंक कांगा, प्राध्यापक कृष्ण कुमार व समाज सेवी शमशेर सिंह सहित अन्य विशिष्टगण उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

7 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 weeks ago