शिमला: 25 नवंबर 2022: शिमला के साथ लगते भट्टाकुफर में NH पर पड़े बड़े बड़े गड्ढे इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं इस मार्ग पर जहां वाहनों की बहुत ज़्यादा आवाजाही रहती है वहीं लोग इस मार्ग पर पैदल भी चलते हैं लेकिन इन तस्वीरों को देख कर आप खुद अनुमान लगा सकते हैं कि सड़क पर गड्ढे हैं या गड्ढों में सड़क। इतना ही नही सड़क से उड़ने वाली धूल के कारण व्यापारी खासे परेशान हैं उनका सारा सामान खराब हो जाता है। स्थानीय लोगों ने कहा कि इस सड़क का संजौली टनल से लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी तक मैटलिंग का टेंडर हुया था लेकिन काम अधर में ही लटक गया है और मैटलिंग सिर्फ भट्टाकुफर चौक तक ही हुई है। लोगों ने ये भी कहा कि सड़क पर गड्ढों के कारण यहां कई मर्तबा दुर्घटनाएं भी हो चुकी है लेकिन प्रशासन का इस ओर कोई ध्यान नही है उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मार्ग की जल्द मैटलिंग करवाई जाए ताकि समस्या का समाधान हो सके और यदि समय रहते समस्या का समाधान नही हुया तो स्थानीय लोग लामबंद होकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे।
इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…