Chandra Kumar met Union Animal Husbandry Minister
कृषि एवं पशुपालन मंत्री चन्द्र कुमार ने आज नई दिल्ली मंे केन्द्रीय पशुपालन मंत्री परशोत्तम रूपाला से भेंट की।
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश मंे पशुपालन व दुग्ध विकास के संबंध मंे कार्यान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्हांेने केन्द्रीय मंत्री से पशु चिकित्सा संस्थानों के सुदृढ़ीकरण, गद्दी-गुज्जरों के विकास के लिए योजना तथा पशुधन के लिए बीमा सुविधा आरंभ करने का आग्रह किया।
उन्होंने केन्द्र सरकार से प्रदेश के लिए पर्याप्त संख्या मंे मुंह-खुर रोग प्रतिरोधी टीके उपलब्ध करवाने का आग्रह किया।
चन्द्र कुमार ने अवगत करवाया कि प्रदेश सरकार ग्रामीण क्षेत्रों मंे आर्थिकी को सुदृढ़ करने के लिए दुग्ध उत्पादन तथा पशुपालन से संबंधित गतिविधियों को विशेष प्रोत्साहन प्रदान कर रही है। प्रदेश मंे ग्रामीण क्षेत्रों मंे लगभग एक हजार करोड़ रुपये की बहुआयामी योजनाएं आरंभ करने की दिशा मंे राज्य सरकार काम कर रही है। उन्होंने प्रदेश मंे दुग्ध सहकारी समितियों के सुदृढ़ीकरण के लिए उठाए जा रहे विभिन्न कदमों की जानकारी भी दी। https://www.tatkalsamachar.com/solan-contribution-of-women/
केन्द्रीय मंत्री ने प्रदेश मंे दुग्ध विकास गतिविधियों को प्रोत्साहित करने तथा अन्य योजनाआंे के दृष्टिगत के लिए हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया।
इस अवसर पर शाहपुर के विधायक केवल सिंह पठानिया, निदेशक पशुपालन प्रदीप शर्मा, वूलफेड के प्रबंध निदेशक विजय ठाकुर और पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…