Weekly Horoscope : ग्रहों का अनोखा संयोग साप्ताहिक राशिफल 13 मार्च – 19 मार्च 2023 तक

मेष (Aries) :  चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ

यह सप्ताह आपके और आपके परिवार के लिए लाभकारी रहने वाला है। लोग जो कहते हैं उसे ठीक से सुनने की कोशिश करें ताकि आप उनमें से किसी को भी गलत न समझें। इस दौरान अपनी भावनाओं पर भी काबू रखना जरूरी है।मेष राशि के जातकों को इस सप्ताह अपनी वाणी और व्यवहार दोनों पर नियंत्रण रखने की जरूरत रहेगी। इस सप्ताह अभिमान या क्रोध में आकर किसी को गलत शब्द कहने से बचें अन्यथा सालों के बने-बनाए संबंध टूट सकते हैं। संबंधों के साथ आपको इस सप्ताह अपनी सेहत का भी उतना ही ख्याल रखने की जरूरत रहेगी क्योंकि सप्ताह के मध्य में मौसमी अथवा किसी पुरानी बीमारी के उभरने के कारण आपको शारीरिक पीड़ा झेलनी पड़ सकती है। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस सप्ताह अपने कंपटीटर्स से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा लोगों पर कामकाज का अतिरिक्त बोझ आ सकता है। सप्ताह के मध्य में अचानक से कुछेक बड़े खर्च आ सकते हैं, जिसके चलते आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है।

उपाय :- प्रतिदिन रसोई  में बनी पहली रोटी गाय को खिलाएं और दैनिक पूजा में गायत्री मंत्र का एक माला जप करें।

वृष (Taurus) :  ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभता और सफलता लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार को लेकर किए प्रयास सफल होंगे। उसमें बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सप्ताह की शुरुआत में सुख-सुविधा से जुड़ी किसी प्रिय चीज का क्रय कर सकते हैं। इस दौरान परिवार में उत्सव जैसा माहौल रहेगा। पैतृक संपत्ति की प्राप्ति में आ रही सारी अड़चनें दूर होंगी। भूमि-भवन के क्रय विक्रय से मनचाहा लाभ प्राप्त होगा। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में आपको अपने घर के किसी वरिष्ठ सदस्य की सेहत को लेकर मन चिंतित रह सकता है। इस दौरान अचानक से लंबी अथवा छोटी दूरी यात्रा के योग बन सकते हैं। इस दौरान पारिवारिक निर्णयों में आपकी भूमिका अहम रहेगी। सभी आपके द्वारा लिए गए फैसले को लेकर सहयोग और समर्थन करेंगे। किसी के साथ हाल ही में हुई मित्रता प्रेम संबंध में तब्दील हो सकती है। वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा। 

उपाय: – गणेश जी को मिष्ठान्न का भोग लगाएं।

मिथुन (Gemini) :  का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह

समय अनुकूल रहेगा। कार्य समय पर होगे। भाग्य अनुकूल रहेगा एवं कार्य की अधिकता रहेगी। संतान से सुख प्राप्त होगा एवं नए कार्यों की प्राप्ति होगी। कार्य के प्रति उत्साह रहेगा। धन की आवक सामान्य बनी रहेगी। शुक्र एवं शनिवार को  भविष्य के प्रति आशंकाओं के भाव उठेंगे। कार्य में मन नहीं लगेगा। व्यय की अधिकता हो सकती है। जमीन से जुड़ा व्यापार अच्छा रहेगा एवं नौकरी में प्रमोशन के मौके प्राप्त होंगे। जोड़ों में दर्द, अपच एवं आंख फड़कने की समस्याएं रहेगी।

उपाय :– प्रतिदिन गणपति की साधना उनकी चालीसा का पाठ करें। बुधवार के दिन हरीं मूंग की दाल दान करें।

कर्क (Cancer) : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस पूरे सप्ताह आपको सक्रिय रहने की जरूरत है। यह आपके व्यक्तिगत और पेशेवर जीवन को महत्वपूर्ण तरीके से प्रभावित करने वाला है। इस दौरान लोगों के लिए कुछ अच्छा करने के लिए खुद को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में शामिल करें।आरंभ में आय प्रभावित रहेगी। कार्य समय पर नहीं बन पाएंगे। संतान से विवाद हो सकता है। सोमवार की सुबह से स्थितियों में सुधार होगा। धन की आवक बढ़ेगी एवं विवाद समाप्त होंगे। पुराने साथियों से मुलाकात होगी। परिचित व्यक्ति के यहां कुछ तकलीफ का समाचार मिलेगा। बुध एवं गुरुवार को अज्ञात भय रहेगा। विरोधी हावी होने का प्रयास करेंगे। कार्य के प्रति मन उदास रहेगा। आय भी प्रभावित होगी। शुक्र एवं शनिवार बेहतर दिन रहेंगे। व्यापार ठीक रहेगा एवं नौकरी में अच्छे मौके प्राप्त होने की संभावना है। पढ़ाई में सुधार आएगा एवं मित्रों के साथ व्यय हो सकता है।

उपाय :– शिवजी को चंदन मिश्रित जल अर्पण करें।

सिंह (Leo) : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सिंह राशि के जातकों को इस सप्ताह क्रोध और अभिमान करने से बचना होगा अन्यथा आपके बने-बनाए काम बिगड़ सकते हैं। साथ ही साथ थोड़ी सी सेहत की प्रति लापरवाही आपको अस्पताल के चक्कर लगाने के लिए भी मजबूर कर सकती है। ऐसे में इस पूरे सप्ताह अपनी सेहत और संबंधों को बेहतर बनाए रखने का प्रयास करें। सप्ताह की शुरुआत में कामकाज के सिलसिले में लंबी अथवा छोटी दूरी यात्रा के योग बनेंगे। सप्ताह के मध्य में कार्यक्षेत्र पर सीनयिर और जूनियर का सहयोग अपेक्षा के मुकाबले कम मिलेगा। जिससे आपका मन थोड़ा खिन्न रहेगा। इस दौरान आपके विरोधी भी सक्रिय रह सकते हैं। ऐसे में अपना काम बेहद सावधानी से करें और लोगों की छोटी-मोटी बातों को इग्नोर करें। सप्ताह के उत्तरार्ध में घरेलू महिलाओं का मन धार्मिक कार्यों में खूब लगेगा। इस दौरान नौकरीपेशा लोगों की आय के अतिरिक्त स्रोत बनेंगे और उनके संचित धन में वृद्धि होगी। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह थोड़ा उतार-चढ़ाव लिए रहने वाला है।

उपाय :- प्रतिदिन लक्ष्मीनारायण की साधना और विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।

कन्या (Virgo) :  ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो

राशि में चंद्र का द्वितीय गोचर अनुकूल है। पूरे सप्ताह समय अच्छा व्यतीत होगा। खुशखबरी की प्राप्ति होगी। नए काम मिलेंगे एवं कार्य सफल होगे। आर्थिक आधार अच्छा रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। शुक्र एवं शनिवार को संतान से सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक आधार भी मजबूत होगा। व्यापार उत्तम रहेगा एवं नौकरी में सुखद सूचनाएं प्राप्त होंगी।  कमर में तकलीफ आ सकती है।प्रेमी साथी से तनाव समाप्त होगा एवं वैवाहिक जीवन में शांति रहेगी।यह सप्ताह आपके लिए परिश्रम का समय रहने वाला है। परेशानियां आएंगी, लेकिन आपको लगातार चीजों को ठीक करने की कोशिश करनी चाहिए। छोटे-छोटे कदम उठाकर लंबी अवधि में सफलता की प्रतीक्षा करें। सफलता पाने के लिए इस सप्ताह महत्वपूर्ण निर्णय लें।

उपाय :- दुर्गा जी को नारियल अर्पण करें।

तुला (Libra) :  रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

तुला राशि के जातकों के लिए इस सप्ताह का पूर्वार्ध अधिक व्यस्तता और भाग-दौड़ वाला रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में ही अचानक से कुछ बड़े खर्चों के आने से आपका बजट गड़बड़ा सकता है। किसी बड़ी जरूरत को पूरा करने के लिए आपको अपना संचित धन भी खर्च करना पड़ सकता है। सप्ताह की शुरुआत में कार्यक्षेत्र में कामकाज की अधिकता बनी रहेगी। जिसे निबटाने के लिए आपको अतिरिक्त परिश्रम और प्रयास करने की जरूरत रहेगी। इस दौरान सीनियर और जूनियर से मनचाहा सहयोग न मिल पाने पर मन थोड़ा खिन्न रहेगा। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार के किस प्रिय सदस्य के घर में आने से खुशियों का माहौल रहेगा। अचानक से इस दौरान पिकनिक या तीर्थाटन आदि का कार्यक्रम बन सकता है। व्यापारिक दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध पूर्वार्ध के मुकाबले ज्यादा शुभता और लाभ लिए रहने वाला है। इस दौरान कोई बड़ी डील करने या कारोबार को विस्तार देने की योजना फलीभूत हो सकती है।

उपाय :-  प्रतिदिन स्फटिक से बने शिवलिंग की विधि-विधान से पूजा एवं सफेद चंदन का तिलक करें।

वृश्चिक (Scorpio) :  तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह यदि छोटी-मोटी चीजों को छोड़ दें तो कुल मिलाकर शुभता और मनचाही सफलता दिलाने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में रोजी-रोजगार की दिशा में किया गया प्रयास सफल होगा। यदि आप नौकरी में बदलाव की सोच रहे थे तो आपको किसी बड़ी संस्था से बड़ा ऑफर मिल सकता है। विदेश में करियर और कारोबार के लिए प्रयासरत लोगों के मार्ग में आ रही बाधाएं दूर होंगी। उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए किए प्रयास सार्थक साबित होंगे। यदि आप पार्टनरशिप में व्यवसाय करते हैं धन का लेन-देन करते समय खूब सावधानी बरतें और चीजों को क्लीयर करके आगे बढ़ें। सप्ताह के उत्तरार्ध का समय आपकी सेहत के लिए शुभ नहीं कहा जा सकता है। इस दौरान आप मौसमी अथवा पुरानी बीमारी के उभरने के कारण परेशान हो सकते हैं। ऐसे में इस दौरान अपनी दिनचर्या और खानपान का खूब ख्याल रखें। प्रेम संबंध की दृष्टि से यह सप्ताह आपके लिए शुभ रहने वाला है।

 उपाय :- हनुमानजी को तेल का दीपक लगाएं।

धनु (Sagittarius) : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आपको जीवन में कुछ बड़ा होने का आभास है। अगर आप ठान लें तो आपको अपना लक्ष्य हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता।धनु राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अधिक व्यस्तता और भाग-दौड़ भरा रहने वाला है। सप्ताह की शुरुआत में आप पर कामकाज का बड़ा बोझ आ सकता है। कार्यक्षेत्र में अचानक से बड़ी जिम्मेदारी उठानी पड़ सकती है, जिसके लिए आपको अतिरिक्त समय और परिश्रम करने की आवश्यकता रहेगी। परीक्षा-प्रतियोगिता की तैयारी में जुटे छात्रों को मनचाही सफलता पाने के लिए आलस्य छोड़कर कठिन परिश्रम करना होगा। सप्ताह के मध्य में किसी प्रभावी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जिसकी मदद से भविष्य में किसी लाभदायक योजना से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। इस दौरान लंबे समय से किसी अटके काम के पूरा होने पर मन प्रसन्न रहेगा। इस दौरान परिवार के सदस्यों के साथ किसी तीर्थ स्थान की यात्रा का योग बन सकता है। सेहत की दृष्टि से सप्ताह का उत्तरार्ध विपरीत फल लिए हुए है।

उपाय :– प्रतिदिन भगवान श्री विष्णु को केसर का तिलक लगाकर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। 

 मकर (Capricorn) :  भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

यह सप्ताह आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपने काम पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं और अपने निजी जीवन को महत्वपूर्ण रूप से संतुलित कर सकते हैं। अच्छे कर्म करते रहो और दूसरों को आध्यात्मिक संतुष्टि पाने में मदद करो।सोम एवं मंगलवार को भ्रमण पर जाने का मौका मिलेगा। कार्य की अधिकता होंगी। पिता से सहयोग प्राप्त होंगा। परिवार में जिम्मेदारी बढ़ेंगी। संतान से सुख प्राप्त होंगा। आय अच्छी बनीं रहेंगी। बुधवार को  सुबह से परेशानी का आरंभ होगा एवं गुरुवार को सतर्क रहना होगा।दुखी करने वाला समाचार ज्ञात होगा। आवश्यक सावधानी रखना बेहतर होगा। शुक्र एवं शनिवार बेहतर दिन रहेंगे। व्यापार में ऊंच-नीच रहेगी एवं नौकरी में अधिकारी नाराज हो सकते है। कफ की समस्याएं रहेंगी। सिर भारी रहेंगी। साथी से सहयोग मिलेगा एवं वैवाहिक जीवन में कटुता समाप्त होगी।

उपाय :-  प्रतिदिन हनुमान जी की पूजा में हनुमान चालीसा का सात बार पाठ करें।  

कुंभ (Aquarius) : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

कुंभ राशि के जातकों के लिए यह शुभता और सौभाग्य लिए हुए है। सप्ताह की शुरुआत उन लोगों के लिए बेहद शुभ रहने वाली है जो लंबे समय से अपने ट्रांस्फर या पदोन्नति का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान मनचाही जगह पर तबादला होने पर घर में खुशियों का माहौल रहेगा। व्यवसाय से जुड़े लोगों को इस दौरान कारोबार में मनचाहा लाभ होगा। यदि आप लंबे समय से अपने कारोबार के विस्तार से जुड़ी योजना पर काम कर रहे थे तो आपकी यह कामना पूरी होती नजर आएगी। ऐसा करने में आपको इष्ट-मित्रों के साथ घर-परिवार के सदस्यों का भी पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में कोई सुख-सुविधा से जुड़ा सामान खरीद सकते हैं। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की कामना भी पूरी होगी। समाजसेवा से जुड़े लोगों का मान-सम्मान बढ़ सकता है। उन्हें इस कार्य के लिए पुरुस्कृत भी किया जा सकता है। सप्ताह के उत्तरार्ध में किसी प्रतिष्ठित और प्रभावी व्यक्ति से मिलने का अवसर प्राप्त होगा।

उपाय  :- निर्धन को घी लगी रोटी दान करें।

मीन (Pisces) :  दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची

अष्टम चंद्र होने से मन अशांत रहेगा एवं चिंता भी बनी रहेगी।  विश्वास नहीं रहेगा। मन उदास रहेगा। खर्च की अधिकता रहेगी। सोमवार से कार्य में सुधार आएगा एवं खोया आत्मविश्वास प्राप्त करेंगे। आय में वृद्धि होगी एवं अटके धन की प्राप्ति होंगी। भाइयों से अनावश्यक विवाद हो सकता है। भाग्य अनुकूल रहेगा एवं योजनाएं सफल होंगी। व्यापार में कुछ खास नहीं रहेगा, मगर नौकरी में सफलता मिलेगी। पैर में दर्द रहेगा। प्रेमी साथी का साथ मिलेगा और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। कुंवारों को विवाह प्रस्ताव मिलेंगे।यह सप्ताह आपके लिए बहुत ही शानदार रहेगा। आपके जीवन में कई कठिनाइयाँ आएंगी, लेकिन आप हर एक पर अनुग्रह और गरिमा के साथ विजय प्राप्त कर सकते हैं। आपके परिवार के सदस्य, खासकर आपके बड़े-बुजुर्ग आप पर गर्व महसूस करेंगे। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-animal-husbandry/

उपाय :- प्रतिदिन भगवान विष्णु की पूजा में तुलसी जी भोग के साथ चढ़ाएं और नारायण कवच का पाठ करें।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago