Solan : समाज को दिशा देने में महिलाओं का उल्लेखनीय योगदान

हम संकल्प लेकर नारियों का सम्मान करें

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा रोजगार एवं श्रम मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने आज सोलन के ठोडो मैदान में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग व राज्य एड्स नियंत्रण समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।


इस अवसर पर डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम संकल्प लेकर नारियों का सम्मान करें। समाज को दिशा देने में महिलाओं का सदैव ही उल्लेखनीय योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करती हैं। सरकार द्वारा महिलाओं के अधिकारों के संरक्षण एवं उन्हें सम्मान देने के दृष्टिगत महत्वाकांक्षी योजनाएं बनाई गई हैं।


उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा आईसीटीसी केन्द्रो में पर एचआईवी की जांच की जाती है। और सभी नागरिकों को एड्स के प्रति जागरूक होना चहिए।  


उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 101 करोड़ रुपए से मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना शुरू की गई है ताकि निराश्रित महिलाएं व अनाथ बच्चे किसी की दया दृष्टि पर निर्भर न रहें। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए महत्वाकांक्षी पहल कर रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार रोगियों को बेहतरीन स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण पर विशेष बल दे रही है ताकि लोगों को अत्याधुनिक स्वास्थ्य सेवाएं मिल सके।


उन्होंने कहा कि राज्य में लोगों को अत्याधुनिक तकनीक के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाई जाएंगी, जिसमें विभिन्न प्रकार की स्वास्थ्य जांच तथा उपचार शामिल होंगे। आधुनिक तकनीक युक्त स्वास्थ्य देखभाल सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए 5जी तकनीक का उपयोग किया जाएगा।

 डाॅ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश में कैंसर पीड़ितों के लिए माॅडल कैंसर केयर सेंटर स्थापित किए जाएंगे जिनमें आईजीएमसी में माॅडल कैंसर केयर सेंटर भी शामिल है।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश में मातृ एवं शिशु देखभाल के लिए 11 मातृ एवं शिशु संस्थान स्थापित किए जा रहे हैं जिनमें पांच संस्थान खोले जा चुके हैं तथा छः संस्थानों का निर्माण कार्य जारी है।

इससे पूर्व स्वास्थ्य मंत्री द्वारा बेटी बचाओं-बेटी पढ़ाओं तथा एड्स के प्रति जागरुकता रैली को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया तथा विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई प्रर्दशनियों का भी अवलोकन किया।

इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश की प्रथम एनसीसी बटालियन (बालिका) ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डाॅ. कर्नल धनी राम शांडिल को गार्ड ऑफ आॅनर देकर सम्मानित भी किया। कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया।

कार्यक्रम के दौरान रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया तथा स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया।

डाॅ. कर्नल शांडिल ने कार्यक्रम के दौरान विभिन्न प्रस्तुतियां देने वाले प्रतिभागियों कों अपनी एैच्छिक निधी से 50 हजार रुपए तथा एनसीसी कैडिट के उत्कृष्ट  प्रर्दशन पर  31 हजार रुपए प्रदान करने की घोषणा की।

कार्यक्रम के उपरांत स्वास्थ्य एवम परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा रोजगार एवं श्रम मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने साई संजीवनी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित  कार्यक्रम में भी बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहे। स्वास्थ्य मंत्री ने संस्थान के नए विद्यार्थियों को नए सत्र की शपथ भी दिलाई और महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं को सम्मानित भी किया। https://www.tatkalsamachar.com/kinnaur-gardeners/

इस अवसर पर नालागढ़ विस के विधायक के.एल. ठाकुर, मेयर नगर निगम सोलन पुनम ग्रोवर डिप्टी मेयर राजीव कौड़ा, जरनल सैक्ट्री हि.प्र. कांग्रेस सुरेंद्र सेठी, सैक्ट्री प्रदेश कांग्रेस कमेटी रोहित शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शिव कुमार, प्रवक्ता प्रदेश कांग्रेस कमेटी अमन सेठी, सोलन ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, अध्यक्ष शहर कांग्रेस अंकूश सूद, जिला मीडिया प्रभारी मुकेश शर्मा, पूर्व अध्यक्ष नगर परिषद सोलन कुल राकेश पंथ, सचिव स्वास्थ्य विभाग एम सुधा देवी, एमडी (एनएचएम) हेमराज बैरवा, निदेशक स्वास्थ्य सेवाएं गोपाल बैरी, अतिरिक्त उपायुक्त जफर इकबाल, स्ंयुक्त आयुक्त नगर निगम सोलन प्रियंका चन्द्रा, उपमंडलाधिकारी सोलन संजय कुमार सहित अन्य विभागो के अधिकारी व गणमान्य उपस्थित थे।  

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

4 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

4 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

4 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

4 weeks ago