Shimla : स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी द्वारा 25 फरवरी, 2023 को शिमला से जारी संयुक्त वक्तव्य

5वें वित्त आयोग ने बल्ह और कांगड़ा हवाई अड्डे के लिए एक रुपया नहीं किया आवंटित

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने आज यहां जारी संयुक्त वक्तव्य में कहा कि बल्ह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का बयान तथ्यों पर आधारित नहीं है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री ने विगत पांच वर्षों के दौरान प्रदेश के लोगों को निरंतर गुमराह करने का प्रयास किया और अब विपक्ष में बैठने के बावजूद भी वह आधारहीन बयानबाजी कर रहे हैं।


उन्होंने कहा कि 15वें राष्ट्रीय वित्त आयोग ने बल्ह हवाई अड्डे के निर्माण और कांगड़ा स्थित गग्गल हवाई अड्डे के विस्तार को लेकर कोई बजट आवंटित नहीं किया है। आयोग ने केवल सिफारिश की थी, वह भी कागजों तक सीमित रही।


उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बल्ह हवाई अड्डे के लिए वित्त आयोग से 1000 करोड़ रुपये और कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 400 करोड़ के बजट आवंटन की बात कह रहे हैं, जो पूरी तरह से असत्य है। आयोग ने अगर यह बजट मंजूर किया है तो जय राम ठाकुर केंद्र सरकार से उसे हिमाचल प्रदेश को दिलाने के लिए आगे आएं, प्रदेश सरकार पूरा सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि जय राम ठाकुर असत्य बोलने के बजाय तथ्यों के आधार पर अपनी बात स्पष्ट करें।
डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और जगत सिंह नेगी ने कहा कि जय राम ठाकुर कह रहे हैं कि पूर्व सरकार ने भी बल्ह एयरपोर्ट के लिए 1000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था। वह बताएं यह राशि कहां है। राज्य में 920 संस्थान खोलने के समय 1000 करोड़ रुपये विभिन्न मदों में खर्च किए जा चुके हैं।


उन्होंने परामर्श दिया कि पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर बयान देने से पहले सच्चाई और तथ्यों का अध्ययन अवश्य करें।


उन्होंने कहा कि शिव धाम को लेकर भी पूर्व मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जनता को गुमराह कर रहे हैं। वर्तमान में शिव धाम के लिए एक रुपया भी बजट में शेष नहीं है। जो राशि थी वह पूरी खर्च हो चुकी है।


पूर्व मुख्यमंत्री ने अपनी महत्वकांक्षी परियोजना के लिए 200 करोड़ रुपये का एकमुश्त प्रावधान क्यों नहीं किया। बल्ह हवाई अड्डे का काम भी वह पांच वर्ष में क्यों शुरू नहीं करा पाए। जनता को गुमराह करने के बजाय वह यह साफ शब्दों में स्पष्ट करें।


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. कर्नल धनी राम शांडिल और बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि प्रदेश की ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू सरकार निष्पक्षता, संवेदनशीलता और दृढ़ता से कार्य कर रही है। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-bulk-drug-park/ सरकार इन परियोजनाओं को भी पूरा करेगी। पूर्व भाजपा सरकार का पूर्ण कार्यकाल जनता को गुमराह करने में बीत गया, इसलिए प्रदेश के लोगों ने उन्हें विधानसभा चुनाव में बाहर का रास्ता दिखा दिया।

backup_0dff07

Recent Posts

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

5 days ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

5 days ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

6 days ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

7 days ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 week ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

1 week ago