शिमला : 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए जिला में कोरोना टीकाकरण 17 मई 2021.

उपायुक्त आदित्य नेगी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए जिला में कोरोना टीकाकरण 17 मई 2021 तारीख को निर्धारित 27 स्वास्थ्य केन्द्रों पर किए जाएंगें। उन्होनें बताया कि ये निर्धारित केन्द्र आईजीएमसी का डैंटल काॅलेज, दीन दयाल अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुसुम्पटी के तहत वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोविड केन्द्र कुसुम्पटी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जाखू के तहत टाॅउन हाॅल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र विकासनगर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र न्यू शिमला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र अन्नाडेल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मशोबरा, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शोघी, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र धामी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र टूटू, नागरिक अस्पताल नेरवा, चैपाल, जुब्बल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कोटखाई, नागरिक अस्पताल कोटगढ़, कुमारसैन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र टिक्कर, नागरिक अस्पताल रोहड़ू, सुन्नी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र मतियाना, नागरिक अस्पताल ठियोग, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र जांगला, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चिड़गांव, नागरिक अस्पताल सराहन, एमजीएमएससी खनेरी रामपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र देलथ में स्थापित कोविड वैक्सिनेशन केन्द्र हैं जिनमें टीकाकरण किया जाएगा।
उन्होनें बताया कि ये टीकाकरण 31 मई तक प्रत्येक सोमवार और वीरवार को किया जाएगा जिसके लिए आरोग्य सेतू एप और कोविन पोर्टल पर पंजीकरण करना होगा। उन्होनें बताया कि 17 मई के टीकाकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा इन केन्द्रो के लिए टीकाकरण स्लाॅट बुकिंग के लिए खोल दिए गए हैं। उन्होनें बताया कि जिन लोगों को स्लाॅट बुकिंग के उपरांन्त संदेश आएगा केवल उन्ही का टीकाकरण होगा। आने वाले सोमवार और वीरवार को 18 से 44 वर्ष के लोगों के लिए टीकाकरण के स्लाॅट भी कोविन पोर्टल पर खोलें जाएंगे जिस पर पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर स्लाॅट बुक किए जा सकते हैं।
उन्होनें बताया कि 44 साल से अधिक आयु के लोगों का इन जगहों पर टीकाकरण नहीं होगा। उन्होनें बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वाले इन 27 केन्द्रों के लिए पंजीकरण न करें।
उन्होनें बताया कि 45 वर्ष से अधिक आयु वालों के लिए टीकाकरण मशोबरा के तहत कमला नेहरू अस्पताल, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालूगंज, एचएससी बटोल कुमारसैन के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र थानेधार, टिक्कर के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र काटला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कुठाड़ा, मतियाना के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र घूरना, एचएससी बज़रोलीपुल, चिड़गांव के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बडीयारा, नागरिक अस्पताल क्वार, रामपुर के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र रामपुर, आयुर्वेदा अस्पताल रामपुर, सुन्नी के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ज़वाहर नगर, एचएससी ज़मोग, कोटखाई के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरस्वती नगर, एचएससी टाहू, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बरथाटा, ननखड़ी के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ननखड़ी, एचएससी शोला, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बराच में किया जाएगा।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

15 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago