चंबा : जिला के समस्त मीडिया कर्मियों ने लगवाई कोरोना वैक्सीन

जिला चंबा के समस्त प्रेस प्रतिनिधियों के लिए  आज  कोरोना वैक्सीनेशन शिविर का आयोजन किया गया  जिसमें मुख्यालय स्तर पर बचत भवन में तथा उपमंडल स्तर पर निर्धारित वैक्सीनेशन केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। जिला मुख्यालय में 52 तथा विभिन्न उपमंडल स्तर  पर 48   प्रेस प्रतिनिधियों की  प्रथम डोज  की वैक्सीनेशन की गई ।उपायुक्त चंबा डीसी राणा ने इस दौरान  वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से  कहा कि सरकार द्वारा समस्त मीडिया कर्मियों को  फ्रंटलाइन वर्कर घोषित किया है  इसलिए मीडिया कर्मियों का एक साथ पूरे जिला में टीकाकरण किया गया । उन्होंने यह भी बताया कि इस  टीकाकरण द्वारा समाज में एक सकारात्मक संदेश दिया गया है  ।  वैक्सीन  पूर्ण रूप से सुरक्षित है और इसका कोई भी दुष्प्रभाव नहीं है । अतः सभी लोगों को टीकाकरण अवश्य करवाना चाहिए। उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि  जिला में अब तक 7133 पॉजिटिव  मामले कोविड-19 संक्रमण के सामने आए हैं ।  जिसमें  से 4980 ठीक हो चुके हैं और 2060 एक्टिव केस है ।   1944 लोग होम आइसोलेशन में रह रहे है । जिले में रिकवरी रेट 70 प्रतिशत  के करीब  है । उन्होंने कहा कि डीसीएच चंबा में 68 लोग उपचाराधीन है।  इसी तरह डलहौजी डी सी एच में 30 लोग और जिला कोविड  केयर सेंटर सरु में 16 लोगों का उपचार किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि  जिले मेंअब तक  84 लोगों की कोविड  बजह से मृत्यु हुई है । संक्रमण की स्थिति पर उन्होंने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि  संक्रमण की मुख्य वजह  बाहरी राज्यों और जिलों से आने वाले लोगों के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण फैला है | बाहर से आने वाले लोगों का  घरों में आइसोलेशन सुनिश्चित बनाने के लिए पंचायती राज संस्थाओं  व गठित कार्य बलों द्वारा सख्ती से अनुपालना  भी सुनिश्चित करवाई जा रही है  । उन्होंने यह भी कहा कि 17 मई से 18 से 45 वर्ष के बीच के आयु के लोगों के टीकाकरण की प्रक्रिया को भी आरंभ  किया जा रहा है । इस आयु वर्ग के  प्रथम चरण का टीकाकरण कार्य सप्ताह में 2 दिन सोमवार वह वीरवार को किया जाएगा । इसके लिए जिन लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण सुनिश्चित बनाया है उन्हें अपॉइंटमेंट के बाद ही वैक्सीनेशन सेंटर  के लिए बुलाया जाएगा । बिना अपॉइंटमेंट के वैक्सीनेशन केंद्र में पाए जाने पर पुलिस बल द्वारा कार्रवाई भी की जाएगी जो कि कर्फ्यू के नियमों की अवहेलना मानी जाएगी । जिले में जल्द वैक्सीनेशन केंद्रों की सूची को भी अंतिम रूप दे दिया गया है ।इस अवसर पर प्रेस क्लब के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त का आभार भी व्यक्त किया।

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago