शिमला : 18 सितम्बर को सदस्यों के लिए प्रशिक्षण एवं परामर्श कार्यशालाः डाॅ. साधना ठाकुर.

हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की अध्यक्षा और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी डाॅ. साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल शाखा की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी प्रदेश में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से पीडि़त मानवता की सेवा कर रही है। उन्होंने कहा कि 18 सितम्बर, 2021 को रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा रेडक्राॅस भवन शिमला में सदस्यों के लिए महिलाओं के स्वास्थ्य पर प्रशिक्षण एवं परामर्श कार्यशाला आयोजित की जाएगी ताकि भविष्य में विभिन्न स्तरों पर महिलाओं को जागरूक किया जा सके।
डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि रेडक्राॅस सोसायटी ने वर्ष 2021 में 61 रक्तदान शिविरों के आयोजन करवाए। प्रदेश में 3416 पल्स आॅक्सीमीटर, 87885 फेस मास्क, 9486 पीपीई किट, 9522 फेस शील्ड तथा 40,710 दस्ताने वितरित किए। इस दौरान 7087 राशन किट भी प्रदान की गई।

tatkal samachar Shimla: Training and counseling workshop for the members on 18th September: Dr. Sadhna Thakur.


उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए 1942 लोगों को चिकित्सा परामर्श तथा 3657 लोगों को मानसिक-सामाजिक सहायता प्रदान की गई। डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि प्रकृति ने हमें आॅक्सीजन प्रदान करने के लिए पेड़-पौधों से नवाजा हैं इसलिए रेडक्राॅस सोसायटी द्वारा प्रदेश में स्वयंसेवियों की भागीदारी से पौधरोपण अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत 1.10 लाख पौधें रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य के तहत 65000 पौधें रोपित किए जा चुके हैं, जिनमें औषधीय पौधे भी शामिल हैं।
बैठक के दौरान डाॅ. साधना ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा की नई कार्यकारिणी समिति के गठन के लिए मधु सूद को उपाध्यक्ष, डाॅ. किम्मी सूद को अवैतनिक सचिव, बिमला कश्यप, सुषमा मिनोचा व निरता आकरे को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में नामित किया।
इससे पूर्व, हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा सचिव पी.एस. राणा ने डाॅ. साधना ठाकुर का स्वागत किया तथा उन्हें बैठक से सम्बन्धित विभिन्न जानकारी प्रदान की।
इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश राज्य रेडक्राॅस सोसायटी अस्पताल कल्याण शाखा के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।

Recent Posts

Congress: गारंटियां पूरी कर सरकार ने निभाया चुनावी वायदा

मात्र साढ़े तीन वर्ष के कार्यकाल में वर्तमान प्रदेश सरकार ने अपनी सभी चुनावी गारंटियों…

6 days ago

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 14 मई, 2026 को जारी प्रेस वक्तव्य

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बयान पर…

1 week ago

CM News: मुख्यमंत्री से हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू से आज यहां हिमाचल प्रदेश पेंशनर्स संयुक्त संघर्ष समिति के…

1 week ago

IGMC Shimla: प्रदेश के लिए 31 मई तक तैयार की जाए पोषण नीतिः मुख्यमंत्री

आईजीएमसी में पायलट आधार पर मरीजों का डेटा डिजिटाइज करने के दिए निर्देश मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 week ago

Auckland House School for Boys Hosts Spectacular Grand Carnival in Shimla

Auckland House School for Boys organised a vibrant and grand Carnival on Friday amidst great…

2 weeks ago