Categories: Blog

सोलन : पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयन्ती वर्ष में आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम-कृतिका कुल्हरी.

हिमाचल प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व के स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में सोलन जिला में आयोजित किए जाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में लोगों को प्रदेश की विकासात्मक यात्रा के साथ-साथ सोलन जिला में हुए विकास के विभिन्न चरणों से भी अवगत करवाया जाएगा। यह जानकारी आज यहां पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयन्ती समारोह के सम्बन्ध में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त सोलन कृतिका कुल्हरी ने दी।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा निर्धारित तिथि से आरम्भ होने वाले इन कार्यक्रमों में प्रदेश की गौरवशाली विकास यात्रा के 50 वर्षों की जानकारी जन-जन तक पहुंचाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस अवधि में प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार स्वर्णिम हिमाचल रथयात्रा का आयोजन भी किया जाएगा। यह रथयात्रा सोलन जिला के सभी पांचों विधानसभा क्षेत्रों में लोगों को हिमाचल के विकास, वैभवशाली अतीत तथा विकास यात्रा में आमजन की सक्रिय भागीदारी के विषय में जानकारी प्रदान करेगी।

tatakalsamachar.com Solan: Various programs will be organized in the golden jubilee year of full statehood – Kritika Kulhari.


उपायुक्त ने कहा कि जिला के पांचों विधानसभा क्षेत्रों में हिमाचल एवं सोलन जिला की विकास यात्रा से सम्बन्धित कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर भी उपस्थिति रहेंगे। उन्होंने कहा कि सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल में नालागढ़ तथा दून विधानसभा क्षेत्र के लिए, कसौली विधानसभा क्षेत्र, सोलन तथा दाड़लाघाट में स्वर्ण जयन्ती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री जयराम

ठाकुर शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा विकास को दर्शाती प्रदर्शनियां भी लगाई जाएंगी।
उन्होंने विभिन्न विभागों को निर्देश दिए कि स्वर्ण जयन्ती कार्यक्रमों के लिए पूरी तैयारी करें। इन कार्यक्रमों में आम जनता की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि खेल, सामाजिक कार्यों, संस्कृति तथा साहित्य सहित विकास की यात्रा में सक्रिय योगदान देने वाले एवं विशिष्ट उपलब्धि हासिल करने वाले सभी व्यक्तियों की भागीदारी कार्यक्रमों में सुनिश्चित होगी।
कृतिका कुल्हरी ने कहा कि इन कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य जहां लोगों को हिमाचल जैसे पहाड़ी प्रदेश की विकास यात्रा से रू-ब-रू करवाना है वहीं उनमें गर्व की भावना भी उत्पन्न करना है।


उपायुक्त ने कहा कि सोलन को विश्व में मशरूम, टमाटर तथा फूलों की खेती के लिए जाना जाता है। यह प्रयास किया जाएगा कि स्वर्ण जयन्ती समारोहों में मशरूम तथा फूलों से सम्बन्धत उत्सव आयोजित किए जाएं और अधिक से अधिक लोग इस दिशा में जानकारी प्राप्त कर सकें। उन्होंने कहा कि कार्यक्रमों की श्रृखंला में पुस्तक मेला तथा खेल उत्सव भी आयोजित करने के प्रयास किए जाएंगे।
उन्होंने सभी उपमण्डलाधिकारियांे को निर्देश दिए कि इस महत्वपूर्ण आयोजन के लिए वृहद तथा सूक्ष्म स्तर पर तैयारी करें। उन्होंने विभिन्न विभागों को कोविड-19 नियमों की अनुपालना के साथ कार्यक्रमों की तैयारी करने के निर्देश दिए।


अतिरिक्त उपायुक्त सोलन ज़फ़र इकबाल ने बैठक की कार्यवाही का संचालन करते हुए कहा कि यह अवसर जन-जन को हिमाचल के विकास में उनके योगदान के साथ जोड़ने का है। सभी को यह प्रयास करना चाहिए कि विगत 50 वर्षों में हिमाचल में हुए विकास की जानकारी इस रोचक तरीके से पेश की जाए कि आमजन भविष्य में और अधिक कर्मठता के साथ कार्य करने के लिए सजग हो।
पुलिस अधीक्षक सोलन वीरेन्द्र शर्मा, जिला के उपमण्डलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago