Bilaspur: Providing basic facilities to the people of Jhanduta assembly constituency is the priority of the government - Jeet Ram Katwal.
विधायक जीत कटवाल ने विधानसभा क्षेत्र झण्डूता की ग्राम पंचायत झबोला के गांव तांबड़ी वार्ड 7, तांबड़ी वार्ड 5, मणिमहेश में लोगों की जनसमस्याओं सुनी तथा अधिक्तर समस्याओं का मौके पर निपटारा किया।
विधायक ने बताया कि विधानसभा क्षेत्र के लोगों को मूलभूत सुविधाएं प्रदान करने के लिए प्राथमिकता के आधार पर तीव्र गति से विकास कार्य किए जा रहे है ताकि क्षेत्र के लोगों को घर-द्वार पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
उन्होंने कहा कि सड़के क्षेत्र विकास के लिए महत्वपूर्ण होती है। सड़कों के बिना क्षेत्र का विकास सम्भव नहीं होता। उन्होंने कहा कि झण्डूता विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतों का एक समान विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा झण्डूता विधानसभा को आदर्श विधानसभा क्षेत्र बनाने के लिए सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल और विद्युत जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्राथमिकता के साथ कार्य किया जा रहा है ताकि लोगों को घर-द्वार पर ही सभी सुविधाएं उपलब्ध हो सके।
उन्होंने बताया कि दसलेहड़ा से खमेहड़ा कलां सड़क में सरियाली खड्ड पर पुल बनाने के लिए 4 करोड़ 5 लाख रुपये खर्च किए जा रहे है। कथयूंन, गुजरेहडा दियोटसिद्ध मार्ग पर दुग्द खड्ड पर 1 करोड़ 30 लाख रुपये से पुल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इन पुलों के बन जाने से लोगों को यातायात के लिए बेहतर सड़क सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दिनों में लोगों को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा। सरियाली खड्ड पर खमेडा कलां तथा झबोला से धीमान बस्ती के लिए 18 लाख रुपये दो झूला पुलों बनाए जा रहे है जिनका निर्माण कार्य तीव्र गति से चला हुआ है।
उन्होंने बताया कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला तांबड़ी के अतिरिक्त कमरों के लिए 32 लाख रुपये स्वीकृत करवाये जा चुके है और इसका निर्माण कार्य प्रगति है, 4 लाख रुपये से राजकीय माध्यमिक पाठशाला तांबड़ी से श्री नयना देवी मंदिर के लिए पक्की सड़क के निर्माण के लिए भी धनराशि स्वीकृत करवाई जा चुकी है। विद्युत सब स्टेशन झबोला के अपग्रेडेशन के लिए 96 लाख रुपये स्वीकृत करवाये।
उन्होंने ग्राम पंचायत झबोला में किये जा रहे विकास कार्यों की जानकारी देते हुए बताया कि एक लाख 50 हजार से मुख्य सड़क से सम्पर्क सड़क बार्ड नंबर 1 के लिए स्वीकृत करवाये, एक लाख 50 रुपये जालपा मंदिर के पास सरायें के लिए स्वीकृत करवाये, 50 हजार रुपये प्राथमिक पाठशाला तांबड़ी के कमरों की मुरम्मत करवाने के लिए स्वीकृत, एक लाख 50 हजार रुपये रिटेनिंग वाॅल सम्पर्क मार्ग बार्ड 6 में बनाई गई, 95 हजार रुपये सामुदायिक भवन बार्ड 2 के लिए स्वीकृत करवाये, 2 लाख रुपये से झबोला सोसाइटी से प्रेम चंद मेमोरियल स्कूल रास्ते के लिए स्वीकृत करवाये गए है।
विधायक जीतराम कटवाल के विकास कार्यों की प्रशंसा करते हुए तांबडी गांव के दस लोगों कांग्रेस छोड़ कर भाजपा का दामन थाम लिया है।
इस अवसर पर पंचायत उपप्रधान हरवंश सिंह, पूर्व पंचायत प्रधान महेंद्र ठाकुर, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कुलदीप चंदेल, ग्राम पंचायत दसलेहडा उप प्रधान अजय शर्मा अनिल ठाकुर, आनंद शर्मा, परमजीत, प्रकाश सिंह, लता देवी, मीरा देवी, सुरम सिंह, जगदीश ठाकुर, अजमेर सिंह, उमान सिंह मगर, सतीश कुमार, रजनीश शर्मा, विकास शेखर शुभम ठाकुर, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग सुरजीत केंथ, सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग रतन देव, सहायक अभियंता नंदलाल, वन खंड अधिकारी ज्ञान न सिंह, कनिष्ठ अभियंता अभिषेक कुमार सहित अन्य गणमान्य उपस्थित है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…