शिमला: प्रदेश में भले ही मानसून रुखसत होने की कगार पर है लेकिन भारी बारिश से सड़कें धसने व भूस्खलन से नुकसान होने का सिलसिला लगातार जारी है।सोमवार देर शाम राजधानी शिमला में लगभग6:30 बजे लॉंगवुड से आरकेएमवी की ओर बनाये गए वन वे मार्ग पर अचानक भूस्खलन हो गया।भूस्खलन की चपेट मे दो वाहन और एक स्कूटी मलबे में दब जाने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।शाम को सड़क पर आए मलबे को हटा कर मार्ग को वाहनों को मार्ग के गुजरने लायक बनाया गया।मलबा गिरने से अभी भी इस जगह पर पत्थर गिरने का खतरा बरकरार है।आज सुबह पीडब्लूडी के कर्मचारियों द्वारा वाहनों को मलबे से निकालने का प्रयास किया जा रहा था।परन्तु जेसीबी न आने के कारण कर्मचारियों को वाहन मलबे से निकालने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।सोमवार को राजधानी में भले ही बारिश नही हुई लेकिन गत दिनों से लगातार जारी वर्षा के दौर के कारण मिट्टी की पकड़ ढीली पड़ जाने के कारण यह भूस्खलन हुआ।
बता दें दो दिन पहले भी टूटीकंडी बायपास पर रामनगर के समीप भारी वर्षा के कारण भूस्खलन होने से मार्ग अवरुद्ध हो गया था।राजधानी शिमला में वर्षा की रफ्तार के बाद भी भूस्खलन का दौर जारी है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…