Jai ram thakur : प्रदेश के समग्र विकास और लोगों के कल्याण के लिए प्रदेश सरकार कृतसंकल्प

प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांदल के भवन निर्माण को 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज सराज विधानसभा क्षेत्र के अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के उपरांत बाखली तथा हणोगी में जनसभाओं को सम्बोधित किया। 

मुख्यमंत्री ने बाखली में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने गरीब लोगों के उत्थान के लिए विभिन्न कल्याणकारी योजनाएं कार्यान्वित की हैं। उन्होंने कहा कि वह प्रदेश के समग्र विकास और लोगों के कल्याण के लिए दिन-रात कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि वह पिछले तीन माह में राज्य के 60 से अधिक विधानसभा क्षेत्रों का दौरा कर चुके हैं।

जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों की समस्याओं को लेकर अत्यधिक संवदेनशील है और समस्याओं का घर द्वार पर इनके समाधान के लिए जनमंच की शुरूआत की गई है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प हेल्पलाइन 1100 के माध्यम से भी लोगों की शिकायतों एवं समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया गया है। 

उन्होंने कहा कि बाखली सराज विधानसभा क्षेत्र का पहला बूथ है और आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में जबरदस्त बढ़त इसी बूथ से शुरू होगी। उन्होंने कहा कि विगत लोकसभा चुनाव में सराज विधानसभा क्षेत्र से 37 हजार मतों की बढ़त मिली थी जो पूर्व में रहे किसी भी मुख्यमंत्री के विधानसभा क्षेत्र से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि यह सराज के लिए सम्मान और स्वाभिमान की बात है। उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के लोग आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा को रिकॉर्ड मतों से बढ़त दिलाने के लिए काम करेंगे।

उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बांदल के भवन निर्माण को 2 करोड़ रुपये देने की घोषणा की। https://www.tatkalsamachar.com/shimla-congress-bjp/ उन्होंने आवश्यक मापदंड पूर्ण होने पर बाखली में स्वास्थ्य उपकेन्द्र खोलने, राजकीय माध्यमिक पाठशाला सुमनीधार को राजकीय उच्च पाठशाला में स्तरोन्नत करने की घोषणा की। उन्होंने प्राथमिक पाठशाला बाखली में छात्रों की आवश्यक संख्या होने पर इसे माध्यमिक पाठशाला में स्तरोन्नत करने की भी घोषणा की। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि भाखड़ा ब्यास प्रबन्धन बोर्ड से समन्वय स्थापित कर बाखली के नेचर पार्क के समीप बांध में स्टीमर अथवा नाव चलाने के प्रयास किए जाएंगे जिससे लोगों को आवागमन में सुविधा होगी और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र में सरकारी क्षेत्र में लगभग 50 करोड़ रुपये की लागत से राष्ट्रीय उच्च मार्ग से माँ बगलामुखी मंदिर तक रोपवे का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाखली नेचर पार्क को भी रोप-वे से जोड़ा जाएगा।

इससे पूर्व ग्राम पंचायत तांदी की प्रधान अमरावती ठाकुर ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया तथा पंचायत की विभिन्न मांगों से अवगत करवाया। 

मुख्यमंत्री ने शरद नवरात्रि के अवसर पर अपनी धर्मपत्नी साधना ठाकुर के साथ माँ बगलामुखी के दर्शन भी किए तथा मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश के लोगों की सुख-समृद्धि की कामना की।  

मुख्यमंत्री तथा साधना ठाकुर ने बाखली नेचर पार्क में चिनार के पौधे भी रोपित किए।

इसके उपरांत मुख्यमंत्री ने द्रंग एवं सराज विधानसभा क्षेत्र को जोड़ने वाले ब्यास नदी पर लगभग 25 करोड़ रुपये की लागत निर्मित केबल स्टेड पुल का लोकार्पण करने के उपरांत हणोगी में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि इस पुल का शिलान्यास उन्होंने वर्ष 2018 में किया था और आज इसे जनता को समर्पित कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि केबल पर टिका यह अपनी तरह का प्रदेश का पहला पुल है और इससे सराज तथा द्रंग के लोगों को आवागमन की और बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। 

उन्होंने कहा कि गत पांच वर्षों में प्रदेश में 5 हजार किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण किया गया है जो कि इस अवधि में आज तक का रिकॉर्ड निर्माण है। 

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर हणोगी पुल की समीपवर्ती चार पंचायतों को लोगों की मांग पर विभिन्न विकासात्मक कार्यों के लिए 10-10 लाख रुपये तथा दो अन्य पंचायतों को पांच-पांच लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की।

उन्होंने हणोगी माता मंदिर में नवरात्रों के उपलक्ष्य में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के आरोग्य एवं समृद्धि की कामना की।  

द्रंग विधानसभा क्षेत्र के विधायक जवाहर ठाकुर ने भी इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त किए।

इस अवसर पर दिल्ली के पूर्व विधायक मनोज कुमार, भाजपा नेता गुलजारी लाल, महामंत्री भीषम ठाकुर व टीकम राम, मण्डलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा, जिला परिषद सदस्य रजनी ठाकुर व खेम दासी, पंचायत समिति उपाध्यक्ष भारती शर्मा, ग्राम पंचायत बाड़ की प्रधान जीमा देवी, उपायुक्त अरिंदम चौधरी, पुलिस अधीक्षक शालिनी अग्निहोत्री सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago