Hamirpur : अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र में किए 27.81 करोड़ रुपए के उद्घाटन एवं शिलान्यास।

केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र में किए 27.81 करोड़ रुपए के उद्घाटन एवं शिलान्यास।
हमीरपुर 26 सितंबर। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण, युवा सेवा एवं खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में 19.31करोड़ तथा नादौन विधानसभा क्षेत्र में 8.5 करोड़ की विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के खग्गल में 18.11 लाख से निर्मित 33 के वी विद्युत उपकेंद्र, 5.50 लाख से निर्मित गसोता के 33 के वी विद्युत उपकेंद्र, 16 लाख रुपए से निर्मित प्लास्टिक कचरा संग्रहण इकाई का उद्घाटन किया। तथा उखली में 5 करोड़ 54 लाख से निर्मित होने वाले 33 के वी विद्युत उपकेंद्र की आधारशिला रखी।
वहीं नादौन विधानसभा क्षेत्र में 124.6 लाख से रा व मा पाठशाला कान्गू में साइंस लैब, 187.42 लाख रुपये से ढेली नाला पर बने पुल, 190.48 लाख रुपये से हडेटा खड्ड पर निर्मित पुल, 38.81 लाख से स्वास्थ्य उपकेंद्र मझियार, 98.90 लाख से सुकराला नाला पर बने पुल, 112.24 लाख से निर्मित बटराण से भोले दी बाँ कल्वर्ट/ पुल, 12.17 लाख रुपए से निर्मित जसाई में पशु औषधालय, 28.68 लाख से निर्मित स्वास्थ्य उपकेंद्र भवन सनाही, 30 लाख से निर्मित ग्राम पंचायत भवन भरमोटि खुर्द, 16 लाख से निर्मित प्लास्टिक कचरा संग्रहण इकाई का उद्घाटन किया।
अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को विकास की नयी दिशा दिखाई है https://www.tatkalsamachar.com/jai-ram-thakur-state-development/
 उन्होंने कहा की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही आयुष्मान योजना से गरीब परिवारों को 5 लाख तक का मुफ्त इलाज करवाना संभव हो पाया है। इसी तर्ज पर प्रदेश की जय राम सरकार ने हिम केयर योजना शुरू की। इसके साथ साथ 125 यूनिट फ्री बिजली की सुविधा प्रदान की। केंद्र सरकार द्वारा 12 करोड़ शौचालय बनाए गए, गरीबों को 3 करोड़ पक्के मकान दिये गए। केंद्र सरकार ने मुफ्त बिजली घर घर तक पहुंचाने का कार्य, हर घर नल नल से जल पहुंचाने का कार्य किया है। 2023 तक प्रदेश के हर घर में नल तथा स्वच्छ जल की सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही साथ केंद्र सरकार द्वारा जन धन खाते भी खोले गए

।  उन्होंने कहा कोरोना काल में 28 माह मे 80 करोड़ लोगो को राशन वितरित किया तथा निशुल्क कोरोना की वैक्ससीन लगाई गई। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार का प्रदेश को लाभ मिला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिया है।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की उज्ज्वला योजना, प्रदेश सरकार की गृहणी सुविधा योजना के अंतर्गत गृहणियों को निशुल्क गैस कनेक्शन प्रदान किए गए।
उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की वर्षों से चली आ रही  वन रैंक वन पेंशन को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो वर्षों में पूरा किया जिसका पूर्व सैनिकों को लाभ मिला।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की जय राम सरकार लगातार हिमाचल की जनता की सेवा में सराहनीय कार्य कर रही है।
 उन्होंने कहा कि भारत दिन प्रतिदिन विकास की राह पर अग्रसर होकर नई बुलंदियों को छू रहा है और आने वाले समय में भारत विश्व की प्रथम तीन अर्थव्यवस्थाओं  में शामिल हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि हमीरपुर जिला के लिए 96 करोड़ रुपए के नए कार्य स्वीकृत किए गए हैं इससे जिला के लोगों की बिजली से संबंधित सभी समस्याए दूर होंगी।
इसके उपरांत केंद्रीय मंत्री ने हमीरपुर आकाशवाणी केंद्र में केंद्र के डिजिटाईजेशन का शुभारंभ किया।
    एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री ने अपने संबोधन में कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के हर क्षेत्र में   तीव्र गति से विकास हो रहा है। उन्होंने आज हुए विकासात्मक योजनाओं के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि नादौन में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए 30 करोड़ की राशि स्वीकृत की गयी है।
   विधायक नरेंद्र ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि जिला में पिछले 5 वर्षों में अभूतपूर्व विकास हुआ है। 33 के वी विद्युत उपकेंद्र से स्थानीय लोगोँ को लो वोल्टेज से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों से केंद्र से धनराशि उपलब्ध करवाई है। उन्होंने कहा कि जिला में सडक़ों का कार्य युद्ध स्तर पर चला हुआ है।            

 इस अवसर पर कौशल विकास निगम के राज्य समन्वयक नवीन शर्मा,जिला महामंत्री हरीश शर्मा, अभयवीर लवली, मंडल अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंडल महामंत्री सुरेश सोनी, प्रधान ग्राम पंचायत नेरी विपिन, जिला परिषद उपाध्यक्ष नरेश कुमार, मंडल अध्यक्ष हरदयाल सिंह बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वंदना योगी, महामंत्री पवन शर्मा, राजेंद्र ठाकुर के अतिरिक्त रघुवीर सिंह, प्रभात चौधरी ओबीसी की प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नीलम चौधरी उपस्थित रहे। सहित विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

backup_0dff07

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 week ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

1 week ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago