शिमला : राज्यपाल ने स्वास्थ्य उपकरण वितरित किए.

राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर जो राज्य रेडक्राॅस सोसायटी के अध्यक्ष भी हैं, ने आज राजभवन में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को स्वास्थ्य उपकरण भेंट किए। राज्य रेडक्राॅस अस्पताल कल्याण अनुभाग की अध्यक्षा डाॅ. साधना ठाकुर भी इस अवसर पर उपस्थित थी।
स्वास्थ्य उपकरणों में 15 वेंटिलेटर्स, 40 आॅक्सीजन कंसंट्रेटर, 640 पीपीई किट्स, मास्क इत्यादि शामिल हैं।


इस अवसर पर राज्यपाल ने कहा कि रेड क्राॅस ने कोविड महामारी के दौरान महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के माध्यम से समय-समय पर राहत सामग्री, स्वास्थ्य उपकरण और अन्य किट उपलब्ध करवाए गए हैं। इसके अतिरिक्त रेडक्राॅस द्वारा रक्तदान शिविर और जागरूकता अभियान आयोजित करवाए जाते हैं। उन्होंने कहा कि मानवता की सेवा का यह क्रम और अधिक दृढ़ता के साथ चलना चाहिए। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस के सदस्यों की सक्रिय भागीदारी को और अधिक बढ़ाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध करवाए गए स्वास्थ्य उपकरणों का समुचित उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए ताकि पात्र लोगों को इनका लाभ मिल सके।


डाॅ. साधना ठाकुर ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान विशेष रूप से गरीब लोगों को भोजन और स्वास्थ्य किट आदि उपलब्ध करवाकर राहत प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि रेडक्राॅस द्वारा चिकित्सकों के माध्यम से शुरू की गई परामर्श सेवा की भी सराहना की गई है।
राज्यपाल के सचिव प्रियतु मंडल, निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डाॅ. अनिता महाजन और उप-निदेशक डाॅ. रमेश चन्द भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago