कुल्लू : ढालपुर में मनाया जाएगा आजादी का 75वां अमृत महोत्सव.

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह एवं आजादी का 75वां अमृत महोत्सव आगामी 15 अगस्त को कुल्लू के ऐतिहासिक ढालपुर मैदान में हर्ष व उल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष विपिन सिंह परमार इस अवसर पर ध्वजारोहण करेंगे। वह पुलिस, होम गार्ड, आईटीबीपी, एसएसबी, एनसीसी कंटिजेट द्वारा प्रस्तुत आकर्षक मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इसके पश्चात विपिन सिंह परमार जिलावासियों को संबोधित करेंगे।


समारोह के आयोजन की तैयारियों को लेकर उपायुक्त आशुतोष गर्ग ने मंगलवार को डीआरडीए सभागार में अधिकारियों की एक बैठक बुलाई। उन्होंने कहा कि समारोह प्रातः ठीक 11 बजे शुरू होगा। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों को आयोजन को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग जिम्मेवारी सौंपी गई। स्टेज निर्माण का कार्य लोक निर्माण विभाग व वन विभाग करेंगे। स्टेज 15 बाई 60 वर्गफुट का बनाया जाएगा। जल शक्ति विभाग का भी स्टेज व मैदान की बेरिकेडिंग में योगदान रहेगा। बिजली विभाग निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित बनाएगा। परेड की रिहर्सल डीएसपी के नेतृत्व मंे 12 व 13 अगस्त को की जाएगी। सांस्कृतिक कार्यक्रमों का जिम्मा जिला लोक सम्पर्क अधिकारी व जिला भाषा अधिकारी को सौंपा गया है।


उपायुक्त ने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को मुख्य अतिथि द्वारा इस अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।
पुलिस अधीक्षक गुरदेव शर्मा ने कहा कि इस बार शहर के चप्पे-चप्पे पर तीसरी आंख की नजर रहेगी। अतिरिक्त पुलिस बलों की तैनाती की जा रही है। ढालपुर मैदान में प्रवेश पर कड़ी निगरानी रहेगी। यातायात व्यवस्था में ध्वजारोहण के समय बड़ा परिवर्तन किया जाएगा। टैªक्टर व बाईक इत्यादि को मुख्य सड़क से अनुमति नहीं होगी। लोगों से सहयोग की अपील की गई है।


आशुतोष गर्ग ने कहा कि ढालपुर मैदान में समारोह के दौरान सामाजिक दूरी को सुनिश्चित बनाया जाएगा। मार्च-पास्ट भी सामाजिक दूरी के नियमों की अनुपालना करते हुए प्रस्तुत करने के प्रयास किए जाएंगे। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अवसर पर भूतपूर्व सैनिकों को विशेष आंमत्रण दिया जाएगा और उनके बैठने के लिए अलग से व्यवस्था की जाएगी। मीडिया के लिए भी अलग से एनक्लोजर बनाया जाएगा ताकि वे बिना किसी बाधा के समारोह की कवरेज कर सकें।


उपायुक्त ने आम जनमानस से अपील की है कि समारोह की गरिमा बनाए रखने के लिए कम से कम दो गज की दूरी को सुनिश्चित बनाना होगा। बिना फेस कवर के कोई भी व्यक्ति ढालपुर मैदान में प्रवेश नहीं करेगा। समूहों में बैठना अथवा खड़े होना सामाजिक दूरी का उल्लंघन है और अपेक्षा है कि ऐसा करने से सभी लोग परहेज करेगें।
कमाण्डेट होम गार्ड निश्चिंत नेगी, एसडीएम विकास शुक्ला, आईटीबीपी के कमाण्डिग आॅफीसर, सहायक आयुक्त एसपी जसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी बैठक में उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

17 hours ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

1 week ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

1 week ago

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

2 weeks ago