भारतीय प्रशासनिक सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से की भंेट

भारतीय प्रशासनिक सेवा के पांच प्रशिक्षु जिन्हें हिमाचल प्रदेश कैडर प्रदान किया गया है, ने आज यहां राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से भेंट की। यह प्रशिक्षु अधिकारी हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान फेयरलाॅनस शिमला में विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
राज्यपाल ने प्रशिक्षु अधिकारियों सेे बातचीत करते हुए राष्ट्र के निर्माण के लिए समर्पण, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को जीवन में सकारात्मक सोच अपनाने की सलाह दी और कहा कि आईएएस अधिकारी होना उनके जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार ने गरीब और निम्न वर्ग के लोगों के कल्याण के लिए कई योजनाएं एवं कार्यक्रम कार्यान्वित किए है जिनको सही परिपेक्ष्य में लागू करवाना  उनका दायित्व है ताकि सही लाभार्थियों तक इनका लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि अधिकारियों का अपने कार्य के प्रति दृष्टिकोण महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे न केवल उनकी कार्यशैली को बल मिलेगा बल्कि राष्ट्र के पुननिर्माण में भी सहायता मिलेगी।  
राज्यपाल ने अधिकारियों को कानून को सही तरीके से लागू करने और उन्हें सच्ची भावना से कार्य करने की सलाह दी ताकि समाज के विकास से वंचित वर्ग एवं गरीब लोग लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि भविष्य में उच्च पदों पर कार्यरत होने वाले प्रशिक्षु अधिकारियों से राष्ट्र को बहुत सी उम्मीदें हैं।
राज्यपाल ने आईएएस प्रशिक्षुओं से अपने जीवन के अनुभवों को भी संाझा किया तथा प्रदेश में उनके सफल भविष्य और यादगार कार्यकाल की कामना की।
प्रशिक्षु अधिकारियों ने राज्यपाल से अपनी शैक्षणिक योग्यताओं और हिमाचल में अब तक के उनके अनुभवों को भी सांझा किया।
राज्यपाल के सचिव राकेश कंवर, हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासनिक संस्थान की संयुक्त निदेशक ज्योति राणा और सह-प्रध्यापक डाॅ. राकेश शर्मा भी इस अवसर पर उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago