Categories: Blog

रिया ने मांगा सुशांत के लिए न्याय.

अभिनेता सुशांत सुसाइड केस में उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने ट्वीट करके सीबीआई जांच की मांग की है. रिया ने गृह मंत्री अमित शाह को ट्वीट करके सीबीआई जांच शुरू करने की अपील की है. उन्होंने कुल दो ट्वीट किए हैं जिनमें उन्होंने अपनी बात कही है. हालांकि रिया के इन ट्वीट्स के बाद उल्टा उन्हें ही सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है.
रिया ने अपने पहले ट्वीट में लिखा, “आदरणीय अमित शाह सर, मैं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती हूं. उसकी अचानक हुई मौत को एक महीने से ज्यादा हो चुका है. मुझे सरकार पर पूरा भरोसा है. हालांकि न्याय की तलाश में मैं हाथ जोड़कर आपसे विनती करती हूं कि आप इस मामले में सीबीआई जांच शुरू करवाएं.”

इस ट्वीट पर जवाब देते हुए एक यूजर ने लिखा, “इसे सुसाइड जैसा बनाने की कोशिश मत करो, हम सभी जानते हैं कि उसकी हत्या हुई है. अगर तुम उसकी गर्लफ्रेंड हो तो तुमने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से उसकी सारी तस्वीरें डिलीट क्यों कर दीं. जब वो जीवित था तब तुमने इस बात को मानने से इनकार कर दिया कि तुम दोनों रिलेशनशिप में हो. अब जब वो इस दुनिया में नहीं है तो तुम इस बात को क्यों स्वीकार कर रही हो?”

एक अन्य यूजर ने रिया चक्रवर्ती की मंशा पर सवाल उठाते हुए लिखा, “यह नौटंकी आप बन्द कीजिये. सच क्या है और झूठ क्या है, यह हमें पता है. जल्दी ही सच्चाई दुनिया के सामने आएगी फिर बहुत लोगो के चेहरे बेनकाब होंगे महोदया.”

एक अन्य यूजर ने रिया चक्रवर्ती के ट्वीट पर जवाब देते हुए लिखा कि डर बोलता है. यूजर के इस ट्वीट पर दूसरी यूजर ने लिखा कि शायद वो बचने के लिए ऐसा ट्वीट कर रही है. क्योंकि उसे लगता है कि वो बच गई तो सब बच जाएंगे.

एक यूजर ने रिप्लाई में लिखा है कि रिया ट्रोलिंग से बचने के लिए इस तरह के नाटक कर रही हैं. इस तरह के तमाम ट्वीट्स हैं जो रिया के ट्वीट के जवाब में आए हैं.

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago