Categories: Blog

विकास दुबे के साथ दिखा चौकी इंचार्ज केके शर्मा.

कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे की एक तस्वीर सामने आई है. इस तस्वीर में वह चौकी इंचार्ज केके शर्मा के साथ अमर दुबे की शादी में दिखाई दे रहा है. अमर दुबे भी विकास दुबे के शूटर था, जिसे पुलिस ने हमीरपुर में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था. वायरल तस्वीर ने विकास दुबे की पुलिस में पैठ की बात को पुख्ता कर दिया है.

दरअसल, 30 जून को अमर दुबे की शादी हुई थी. इस शादी में विकास दुबे मौजूद था. वह कई फोटो में दिखाई दे रहा है. विकास दुबे के साथ ही अमर दुबे की शादी में चौकी इंचार्ज केके शर्मा भी मौजूद था. केके शर्मा, अमर दुबे और उसकी पत्नी को आशीर्वाद देता हुए भी दिखाई दिया था. केके शर्मा पर भी विकास दुबे के लिए मुखबिरी करने का आरोप है.

अमर दुबे की पत्नी ने विकास दुबे को कहा पापा

इसके साथ ही अमर दुबे की पत्नी का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह विकास दुबे को पापा कहती नजर आ रही है. बताया जा रहा है कि शादी के दौरान विकास दुबे, अमर दुबे की पत्नी को गिफ्ट देने पहुंचा था. इसी दौरान अमर दुबे की पत्नी ने कहा कि मेरी एक फोटो पापा के साथ खींचो.

2-3 जुलाई की रात विकास दुबे के घर पर क्षेत्राधिकारी देवेंद्र मिश्रा अपनी टीम के साथ दबिश देने पहुंचे थे. पहले से घात लगाए विकास दुबे और उसके गुर्गों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी, जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे. विकास दुबे की करीबी ने बताया था कि दबिश की सूचना थाने से पहले मिल गई थी.

इसके बाद विकास दुबे के लिए मुखबिरी के आरोप में चौबेपुर के एसएचओ विनय तिवारी, चौकी इंचार्ज केके शर्मा समेत कई पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था. बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी आरोपी पुलिसकर्मियों को गिरफ्तार कर लिया था. इस बीच केके शर्मा ने अपनी जान को खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका भी दायर कर दी.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago