Categories: Blog

समंदर में उठ सकती हैं 3 मीटर ऊंची लहरें, मुंबई में हाईटाइड की चेतावन.

मुंबई में बारिश का दौर जारी है. देर रात से रुक-रुककर हो रही बारिश के बीच मौसम विभाग (IMD) ने आज यानी 15 जुलाई को भारी बारिश और हाईटाइड की चेतावनी जारी की है. मुंबई में शाम करीब 7 बजे हाईटाइड की आशंका है. मौसम विभाग के मुताबिक इस दौरान समंदर में 3 मीटर से भी ऊंची लहरें उठ सकती हैं. हाईटाइड के अलर्ट को देखते हुए बीएमसी ने लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. भारी बारिश में घर से बाहर ना निकलने और समंदर से दूर रहने की सलाह दी गई है.

मुंबई मूसलाधार बारिश से पानी-पानी हो गई है. मुंबई के कई इलाकों में पानी भर गया है. सब-वे पानी से लबालब हो गए हैं. साथ ही मुंबई में जलभराव की समस्या भी सामने आई है जिससे मुंबईकर लगातार जूझता रहा है. शाम 7 बजे हाईटाइड आने की चेतावनी जारी की गई है.

मुंबई के कई इलाकों में बुधवार सुबह से बारिश हो रही है. मौसम विभाग ने मुंबई समेत महाराष्ट्र के कई इलाकों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. जबकि कुछ जगहों पर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

बीते 24 घंटे की बात करें तो कई इलाकों में 160 मिलीमीटर तक बारिश हुई है. मुंबई के कई इलाकों में भारी से बहुत भारी तक बारिश हो सकती है. ये बारिश पूरे इस हफ्ते तक जारी रहने का अनुमान जताया गया है. बारिश की वजह से ज्यादाकर इलाकों में जलभराव हो गया है

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago