Categories: Indiaभारत

पठानकोट पहुंचे सेना प्रमुख , की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा

जनरल नरवणे ने सैन्य अधिकारियों से साफ कर दिया कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन और आतंकियों की घुसपैठ को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है.

चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ और थल सेना के प्रमुख जनरल एमएम नरवणे ने सोमवार को जम्मू-पठानकोट रीजन का दौरा किया. जनरल नरवणे ने राइजिंग स्टार कॉर्प्स के अग्रिम इलाकों में तैनात सैनिकों, सुरक्षा इंतजामात और ऑपरेशन की तैयारियों के संबंध में जानकारी ली. सेना प्रमुख ने गुर्ज डिवीजन के अग्रिम इलाकों का भी दौरा किया.

जीओसी गुर्ज डिवीजन मेजर जनरल वाईपी खंडूरी ने सेना प्रमुख को सुरक्षा व्यवस्था और ऑपरेशनल तैयारियों के संबंध में जानकारी दी. जनरल नरवणे ने सैन्य अधिकारियों से साफ कर दिया कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन और आतंकियों की घुसपैठ को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है. उन्होंने कहा कि सेना और सरकार की सभी एजेंसियां लगातार मिलकर काम कर रही हैं

जनरल नरवणे ने साफ कर दिया कि हम विरोधियों की ओर से छेड़े जा रहे छद्म युद्ध के नापाक मंसूबे को नाकाम करने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे. अपने जम्मू-पठानकोट रीजन के दौरे के दौरान सेना प्रमुख जनरल नरवणे ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पश्चिमी कमान की सभी रैंक्स को संबोधित किया और सैनिकों का मनोबल बढ़ाया.

सेना प्रमुख ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि हमारी सेना दुश्मनों के किसी भी दुस्साहस को विफल बनाने और हालात संभालने में सक्षम है. उन्होंने कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ लड़ाई में पश्चिमी कमान के प्रयासों और ऑपरेशन नमस्ते की सराहना की.

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago