Categories: Blog

अब 15 जुलाई को आएगा 10वीं का रिजल्ट.

सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 13 जुलाई को कक्षा 12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. रिजल्ट जारी होने के बाद से 10वीं के छात्रों का इंतजार भी बढ़ गया है. रिजल्ट की डेट को लेकर सीबीएसई बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि 10वीं का रिजल्ट कल यानी 14 जुलाई को नहीं आएगा. इससे ये कयास लगाए जा रहे हैं कि सीबीएसई दसवीं का परीक्षा परिणाम 15 जुलाई बुधवार को जारी कर सकती है.

इसके पीछे की वजह की बात करें तो कोर्ट में दिए हलफनामे में सीबीएसई ने कहा था कि बोर्ड ने दसवीं और बारहवीं बोर्ड की बची हुई परीक्षाएं रद्द कर दी हैं. इसके अलावा सीबीएसई बोर्ड ने ये भी स्पष्ट किया था कि बोर्ड दसवीं और बारहवीं के रिजल्ट 15 जुलाई तक जारी कर देगी.

बता दें कि CBSE 10वीं कक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट cbseresults.nic.in पर चेक कर पाएंगे. इसके अलावा रिजल्ट के लिए सीबीएसई की ऐप के जरिए भी छात्र अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

बता दें कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE) ने 12वीं के रिजल्ट की घोषणा कर दी है. CBSE Class XII Results को छात्र cbseresults.nic.in पर चेक कर सकते हैं. रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने पास अपना एडमिट कार्ड जरूर रखना होगा. क्योंकि रिजल्ट के लिए 4 अलग-अलग चीजों की जरूरत होगी. ये सभी 4 चीजें आपके एडमिट कार्ड में शामिल हैं.

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago