डा0परूथी: जल जीवन मिशन के तहत जुलाई, 2022 तक सिरमौर के हरघर को मिलेगा जल

*सिरमौर के दूरदराज क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर दिया जायेगा पानी के कनेक्शन*

*31 मार्च, 2020 तक 66 हजार 777 घरो को दिये जा चुके है पानी के कनेक्शन*

नाहन 13 जुलाई – जिला सिरमौर में जल जीवन मिशन के अतंर्गत जुलाई, 2022 तक हर घर को नल के माध्यम से गुणवता युक्त स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी तथा जिला के दूरदराज क्षेत्रों को प्राथमिकता के आधार पर पानी के कनेक्शन दिए जायेंगे।
यह जानकारी जिला जल एंव स्वच्छता मिशन समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त सिरमौर डा0आर0के0 परूथी ने आज उपायुक्त कार्यालय के बैठक कक्ष मे समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी।
उन्होने बताया कि जिला सिरमौर मे 1 लाख 20 हजार 662 पीने के पानी के क्नैक्शन दिये जाने है जिसमें 31मार्च, 2020 तक 66 हजार 777 घरो को पानी के क्नैक्श्न दिये जा चुके है। उन्होने बताया कि जुलाई, 2022 तक जिला के हर घर में जल का क्नैक्शन उपलब्ध करवाने के लक्ष्य को हर हालत में पूरा किया जाएगा जिसके लिए जिला सिरमौर मे 16557.68 लाख रूपये व्यय किए जाएगे जिसमें वित वर्ष 2020-21 में 8029.70 लाख रूपयें तथा वित वर्ष 2021-22 में 8527.95 लाख रूपये व्यय किये जाएगे। उन्होने बताया कि जिला सिरमौर के विकास खण्ड राजगढ में 4057 घरों को पानी के क्नैक्शन से जोडा जाना है और विकास खण्ड पच्छाद में 7607 घरों, संगडाह विकास खण्ड में 5176, शिलाई विकास खण्ड में 3356 घरों को पानी का क्नैक्शन दिया जाना है और इस लक्ष्य को जून, 2021 तक शत प्रतिशत पूरा किया जाएगा। इसके अतिरिक्त, नाहन विकास खण्ड में 15963 घर और पांवटा साहिब विकास खण्ड में 17693 घरों को पानी केक्नैक्शन से जोडा जाना है दोनो विकास खण्डो में जून, 2022 तक हर घर को जल उपलब्ध करवा दिया जाएगा।
इस बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त सिरमौर प्रियंका वर्मा और समिति के सभी सदस्य मौजूद थे।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago