राजस्व अधिकारी लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य करें-रोहित जम्वाल

मुख्यमंत्री सेवा संकल्प लाईन को भी नियमित रूप से चैक करें
बिलासपुर 17 फरवरी – उपायुक्त रोहित जम्वाल ने कहा कि राजस्व अधिकारियों को राजस्व कार्यों को प्राथमिकता देते हुए निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करना चाहिए ताकि लोगों को अपने राजस्व से सम्बन्धित मामलों में त्वरित न्याय मिल सके। उन्होंने कहा इससे जहां अधिकारियों की कार्यकुशलता बढे़गी, वहीं कार्यप्रणाली में भी पारदर्शिता आएगी।
उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग सीधे तौर पर आम आदमी से जुड़ा हुआ विभाग इसलिए राजस्व अधिकारी लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए कार्य करें। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निशानदेही, इंतकाल, आॅनलाईन शिकायत निवारण तथा ई-डिस्ट्रिक्ट के माध्यम से आॅनलाईन प्रमाण पत्र आदि मामलों को भी समयबद्ध निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त एसडीएम को निदेशक दिए कि उपमण्डल स्तर पर भी अधिकारियों के साथ नियमित रूप से बैठकें करें ताकि लम्बित मामलों को शीघ्रता से निपटाया जा सके। उन्होंने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि अपने अधिनस्थ पटवार वृतों का नियमित तौर पर निरीक्षण करें तथा उसकी रिपोर्ट भेजना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के तहत प्राप्त होने वाली शिकायतों का निपटारा निर्धारित समयावधि में करना सुनिश्चित करें।
इस अवसर पर एडीसी तोरूल रवीश, एसडीएम सदर रामेश्वर दास, घुमारवीं शशिपाल शर्मा, झंडुता विकास शर्मा, श्री नैना देवी जी सुभाष गौतम, जिला राजस्व अधिकारी देवी राम के अतिरिक्त समस्त तहसीलदार, नायब तहसीलदार उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 hours ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

19 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

20 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

20 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

24 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

1 day ago