कानून की अनुपालना को व्यक्तित्व का अभिन्न अंग बनाएंः मुख्य सचिव

परिवहन विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत आज हिप्पा में नेहरू युवा केन्द्र संगठन के जिला युवा अधिकारियों, राष्ट्रीय स्वयं सेवकों और युवा नेतृत्व द्वारा सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूकता सन्देश जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। मुख्य सचिव अनिल खाची ने कार्यशाला की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर अनिल खाची ने कहा कि कानून की अनुपालना हमारे व्यक्तित्व का अभिन्न अंग होना चाहिए। सभी का दायित्व है कि अपने और दूसरों के जीवन की रक्षा के लिए नियमों का सही प्रकार से पालन करें। कानून लोगों की भलाई के लिए बनाए गए हैं, जिनकी अवहेलना करने से कई तरह के दुष्परिणाम सामने आते हैं।
मुख्य सचिव ने कहा कि बहुत सी सड़क दुघर्टनाएं मानवीय भूल के कारण होती हैं। अभियांत्रिकी के माध्यम से सड़कों के निर्माण में और सुधार लाकर सड़क दुघर्टनाओं को रोका जा सकता है। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल महीने भर चलने वाला कार्यक्रम नहीं है, बल्कि जीवन भर जारी रहने वाला जागरूकता अभियान है। यह अभियान निरन्तर चलाया जाना चाहिए ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। आम आदमी को तेज रफ्तार, शराब सेवन कर गाड़ी चलाने, ओवर लोडिंग और ट्रैफिक नियमों के अनुपालन के प्रति जागरूक किया जाना चाहिए।
अनिल खाची ने कार्यशाला में प्रतिभागियों से आग्रह किया कि वह सड़क सुरक्षा के प्रति सकारात्मक सन्देश लेकर समाज में जाएं और अन्य लोगों के साथ भी इसे सांझा करें। सड़क दुघर्टना की स्थिति में सहायता करने वाले लोगों यानि गुड समारिटन की परिकल्पना को बढ़ावा दिया जाना चाहिए। गुड समारिटन की भागीदारी से सड़क दुघर्टनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की संख्या में कमी आएगी। उन्होंने युवाओं से प्रदेश के पूर्ण राज्यत्व स्वर्ण जयंती वर्ष के अवसर पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने केन्द्र सरकार के राष्ट्रीय जल मिशन के तहत नेहरू युवा केन्द्र संगठन के ‘कैच दा रेन’ पोस्टर का विमोचन भी किया।

प्रधान सचिव परिवहन के.के. पंत ने मुख्य सचिव का स्वागत किया।
निदेशक हिप्पा सी.पी. वर्मा ने हिप्पा की विभिन्न गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया।
निदेशक परिवहन अनुपम कश्यप ने 18 जनवरी, 2021 से 17 फरवरी, 2021 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के दौरान विभाग द्वारा प्रदेश में आयोजित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी देते हुए बताया कि इस अवधि के दौरान राज्य में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सड़क सुरक्षा संबंधी जानकारी प्रदान की गई। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं और जन सेवाओं को सुलभ बनाने के लिए प्रौद्योगिकी के इस्तेमाल पर विशेष बल दिया जा रहा है।
इस मौके पर पुलिस अधीक्षक शिमला मोहित चावला और नेहरू युवा केन्द्र के राज्य निदेशक सैमसन मसीह ने भी विचार व्यक्त किए।
‘एक जिला विशेष कार्यक्रम’ के तहत सड़क सुरक्षा अभियान के बारे में क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी जिला सिरमौर सोना चैहान नेे प्रस्तुति दी।
कार्यशाला में परिवहन विभाग द्वारा ई-परिवहन विषय पर लघु वृत्तचित्र भी प्रस्तुत किया गया।
अतिरिक्त आयुक्त, सड़क सुरक्षा हेमिश नेगी ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया।
कार्यशाला में अतिरिक्त आयुक्त, एसटीए घनश्याम चन्द, अतिरिक्त निदेशक हिप्पा ज्योति राणा, पाठ्यक्रम समन्वयक डा. आर.के. शर्मा, संकाय प्रशिक्षक रविन्द्र शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता राउजिफ शेक, नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी, राष्ट्रीय स्वयं सेवक और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

3 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago