जिला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, विभाग किन्नौर के एक प्रवक्ता ने आज यहां बताया कि प्रदेश सरकार के निर्णयानुसार जिले के सभी उपभोक्ताओं व समस्त राशन कार्डधारकों को नया राशन कार्ड बनवाने, नाम दर्ज करने, कटवाने, आधार कार्ड व मोबाईल नम्बर से लिंक करने तथा अन्य किसी प्रकार की दुरूस्ती अब राशन कार्ड धारक संबंधित ग्राम पंचायत सचिव/सहायक सचिव से करवा सकेंगें।
उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा जिले के समस्त सचिव/सहायक सचिव को प्रशिक्षण देने के उपरान्त राशन कार्ड से संबंधित डाटाबेस यू0आई0डी0 व पासवर्ड जारी कर दिया गया है। उन्होंने समस्त जिला उपभोक्ताओं व राशन कार्डधारकों से आग्रह किया है कि वे राशन कार्ड से संबंधित किसी भी कार्य के लिए संबंधित ग्राम पंचायत सचिव/सहायक सचिव से सम्पर्क कर सकते हैं।
उन्होंने कहा कि अधिक जानकारी हेतु दूरभाष नं. 01786-222207 पर सम्पर्क करें।
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…