नववर्ष कार्यक्रमों के आयोजन पर डीसी ने जारी की एडवाइज़री

ऊना, 31 दिसंबर: कोरोना महामारी के मध्यनजर नववर्ष समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा एडवाईजरी जारी की गई है। यह जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना, राघव शर्मा ने बताया कि नव वर्ष के उपलक्ष्य पर केवल ग्रीन पटाखे बेचने की अनुमति रहेगी और साथ ही पटाखे चलाने का समय मध्य रात्रि 11ः55 से 00ः30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। डीसी ने बताया कि नववर्ष के समारोह के लिए संबंधित एसडीएम से अनुमति लेनी अनिवार्य होगी और केवल 50 से अधिक लोग एकत्रित नहीं हो सकेंगे। अनुमति हेतू आॅनलाईन पाॅर्टल बवअपकण्ीचण्हवअण्पद  पर पंजीकरण करवाना होगा। उन्होंने बताया कि रात्रि में लाऊड स्पीकर और अन्य ध्वनि प्रसारित यंत्रो पर प्रतिबंध रहेगा जबकि संबंधित उपमंडलाधिकारियों की अनुमति पर ही आॅडिटोरयिम, सम्मेलन कक्ष व सामुदायिक भवन जैसे इंडोर कार्यक्रम में ध्वनि यंत्र लगाए जा सकेंगे।   उपायुक्त ने बताया कि पटाखे बेचने के लिए भी एसडीएम से  अनुमति लेनी अनिवार्य होगी। उन्होंने बताया कि मार्किट, सरकारी कार्यालयों व विरासत इमारतों में पटाखे चलाना प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने अपील की है कि सभी नगर निगम, नगर पंचायतें फायरवर्क से उत्पन्न हुए कचरे का सुरक्षित जगह निपटारा करना सुनिश्चित करें।

Neha Sharma

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago