Categories: Blog

हरोली व ऊना में नये क्षेत्र बने कंटेनमेंट जोन

ऊना, (31 दिसंबर)- जिला में कोरोना संक्रमण के नए पॉजिटिव मामले आने के चलते उपमंंडल अधिकारियों द्वारा संबंधित क्षेत्रों में कंटेनमेंट जोन निर्धारित किए गए हैं। यह जानकारी देते हुए उपमंडलाधिकारी ऊना, डॉ सुरेश जसवाल ने बताया कि रक्कड़ कोलोनी के वार्ड नं० 5 में सुरजीत सिंह के घर, रैंसरी के वार्ड नं० 3 में सुलेखा देवी के घर,  को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम हरोली, गौरव चौधरी ने बताया कि ललड़ी के वार्ड नं० 11 में सुरेद्र कुमार के घर से ओमपाल के घर, गोंदपुर जयचंद के वार्ड नं० 3 में प्रवीण कुमार के घर, धर्मपुर के वार्ड नं० 4 में दीक्षित शर्मा के घर, हीरां के वार्ड नं० 3 में शिव मंदिर से जसप्रीत सिंह के घर को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। उन्होंने बताया कि कंटेनमेंट जोन में अब तुरंत प्रभाव से आगामी आदेशों तक कफ्र्यू में ढील नहीं दी जाएगी।ये क्षेत्र हुए हॉटस्पॉट सूची से बाहरएसडीएम हरोली गौरव चौधरी ने आज यहां जानकारी देते हुए बताया कि हरोली उपमंडल की ग्राम पंचायतों में कुठार बीत के वार्ड नं० 2 में जसविंद्र सिंह के घर से सुखविंद्र सिंह के घर, बढ़ेड़ा के वार्ड नं० 9 में राज कुमारी के घर से राकेश कुमार के घर, टाहलीवाल के वार्ड नं० 3 में महेश शर्मा और महेश शर्मा जनरल स्टोर, को जिला ऊना की हॉटस्पॉट क्षेत्रों की सूची से बाहर करने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। इन क्षेत्रों में अब कफ्र्यू में ढील दी जाएगी हालांकि एक्टिव केस फाइंडिंग का कार्य अगले 14 दिनों तक जारी रहेगा और नागरिकों को सामाजिक दूरी, मास्क का प्रयोग, हैंड वाशिंग सहित अन्य दिशानिर्देशों का पूर्व की भांति अनुपालना सुनिश्चित करते रहना होगा।

backup_0dff07

Recent Posts

Himachal News: 80वां स्वतंत्रता दिवस: स्वतंत्रता के गौरव से विकसित भारत के संकल्प तक

विजय कुमार सूद जी ने दी समस्त देशवासियों को 15 अगस्त 2026 की हार्दिक बधाई…

6 days ago

Shimla News: मुख्यमंत्री ने एचपीयू के शोधार्थियों और नादौन के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां अपने आधिकारिक आवास ‘ओक ओवर’ में नादौन…

2 weeks ago

BJP: सुक्खू का गवर्नेंस मॉडल केवल ‘तालाबंदी’ पर आधारित : जयराम ठाकुर

शिमला ग्रामीण में आयोजित नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के कार्यक्रम में बोले पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष,…

2 weeks ago

Himachal News: लोक निर्माण मंत्री ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भेंट की

लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क…

2 weeks ago

Shimla News: राज्य सरकार ने मेडिकल कॉलेजों में 259 सहायक स्टाफ नर्सों की भर्ती की

राज्य सरकार ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में…

2 weeks ago

Himachal University: प्रदेश के विश्वविद्यालय में फीस बढ़ने से छात्र और अभिभावक परेशान, वापस ले सरकार :

शिमला से जारी बयान में पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि…

2 weeks ago