रिकांग पिओ : पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2021

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) किन्नौर ने आज यहां बताया कि पंचायती राज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन 2021 के संचालन के लिए आज कल्पा, निचार तथा पूह विकास खण्ड में मतदान दलों को मतदान प्रक्रिया का प्रशिक्षण दिया गया।
उन्होंने बताया कि पूह विकास खण्ड के तहत मतदान दलों के प्रथम चरण के प्रशिक्षण के लिए खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया जिसमें चुनाव अधिकारी, पीठासेन अधिकारी, रिटर्निंग अधिकारी, सहायक रिटर्निंग अधिकारी सहित 75 अधिकारियों/ कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान खण्ड विकास अधिकारी पूह विजय कांत नेगी उपस्थित थे।
बैरवा ने कहा कि निचार विकास खण्ड के तहत प्रथम चरण के प्रशिक्षण में पीठासेन अधिकारी व चुनाव अधिकारियों को चुनाव प्रक्रिया प्रशिक्षण दिलाया गया जिसमें कुल 102 लोगों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान उपमण्डलाधिकारी निचार मनमोहन सिंह व खण्ड विकास अधिकारी निचार प्यारे लाल भी उपस्थित थे।  
उपायुक्त ने कहा कि कल्पा विकास खण्ड के तहत बचत भवन में चुनवाी प्रक्रिया में शामिल कुल 130 अधिकारियों व कर्मचारियों को मतदान दलों का प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार कल्पा गोपाल कृष्ण मुखिया व खण्ड विकास अधिकारी कल्पा ज्ञान प्यारी भी उपस्थित थी।

Neha Sharma

Recent Posts

Hamirpur News:खेलों से बच्चों में विकसित होते हैं कई गुण : कुलदीप सिंह पठानिया

 तीन दिवसीय 27वीं राज्य स्तरीय बहुतकनीकी एथलेटिक्स एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता वीरवार को यहां राजकीय बहुतकनीकी…

1 day ago

Hamirpur News:बहुतकनीकी कॉलेजों में भरे जाएंगे शिक्षकों के 60 पद

नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास, तकनीकी शिक्षा, व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण मंत्री राजेश धर्माणी ने…

2 days ago

Hamirpur News:उपायुक्त ने की नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित प्रोजेक्टों की समीक्षा

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने नगर निगम हमीरपुर के लिए प्रस्तावित बड़ी विकासात्मक परियोजनाओं से संबंधित…

2 days ago

Mandi News:नशे के खिलाफ सख्ती जारी, शिक्षण संस्थानों के आसपास विशेष निगरानी के निर्देश

जिला स्तरीय नार्को समन्वय समिति (NCORD) की बैठक अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी मंडी डॉ मदन कुमार…

3 days ago

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

4 days ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

4 days ago