नगर निकाय चुनावों में भी दो सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

ऊना (7 जनवरी)- पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में नामांकन वापसी के बाद कुल 13 पंचायत प्रतिनिधि निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि जिला परिषद के 17 वार्डों में से कोई भी निर्विरोध निर्वाचन नहीं हुआ है, जबकि पंचायत समिति के दो सदस्यों के विरुद्ध कोई उम्मीदवार नहीं उतरा है। इस प्रकार पंचायत समिति कुठेड़ा खैरला वार्ड से बख्शीश सिंह तथा दुलैहड़ वार्ड से रमा रानी निर्विचित हुई हैं। राघव शर्मा ने बताया कि तीन पंचायतों के प्रधान भी निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं, इनमें ग्राम पंचायत पलाहटा से दीपाकर कंवर, बल्ह खालसा से लीला देवी तथा सुनेहड़ा से संजना निर्वाचित हुए हैं। इसी प्रकार से ग्राम पंचायत सूरी से अमित कुमार, पलाहटा से शक्ति चंद, सुनेहड़ा से रविंदर कुमार, बदोली से सुरेश कुमार व मदनपुर से यशपाल का निर्विरोध चुनाव उप-प्रधान पद के लिए हुआ है। उन्होंने बताया कि दो ग्राम पंचायतों पलाहटा तथा सुनेहड़ा से सभी वार्ड पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं।उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने कहा कि शहरी निकाय के चुनावों में भी नगर पंचायत गगरेट के वार्ड नंबर 7 से अनीता कुमारी तथा नगर पंचायत दौलतपुर चौक के वार्ड नंबर 6 से सुनीता कुमारी का चुनाव निर्विरोध हुआ है।

backup_0dff07

Share
Published by
backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

3 weeks ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

3 weeks ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 weeks ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 weeks ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

1 month ago