रिकांगपिओ : कोविड की तीसरी लहर को देखते हुए सरकार और स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड को लेकर जारी दिशा-निर्देश – उपायुक्त

उपायुक्त आबिद हुसैन सादिक ने आज किन्नौर जिले के ग्राम पंचायत प्रधानों व उपमण्डल स्तर के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ वीडियो काॅन्फ्रेंसिंग के माध्यम से वार्तालाप किया तथा जिले की कोविड-19 से संबंधित जानकारी हासिल की।
उपायुक्त ने सभी प्रधानों से आग्रह किया कि कोविड की तीसरी लहर के मद्देनजर सरकार तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोविड को लेकर जारी सभी दिशा-निर्देशों का नियमित रूप से पालन सुनिश्चित बनाएं। उन्होंने पंचायत स्तर पर गठित निगरानी समितियों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में बाहर से आने वाले लोगों पर नजर रखें और यदि किसी में भी खांसी, जुखाम, बुखार इत्यादि की शिकायत हो तो तुरंत निकट के अस्पताल में उनकी जांच सुनिश्चित बनाएं।

आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि यदि कोविड का समय पर उपचार शुरू हो जाता है तो कोरोना वायरस के फैलने का भय भी कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिले में आने वाले पर्यटकों का रैन्डम आधार पर कोविड टैस्ट किया जाएगा तथा यहां आने वाले पर्यटकों की थर्मल स्कैनिंग भी सुनिश्चित बनाई जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिले में व्यापक स्तर पर कोविड सैम्पल लिए जाएंगें तथा यह कार्य निचार उपमण्डल से आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने लोगों से भी आग्रह किया कि यदि उन्हें खांसी, जुखाम, बुखार आदि की शिकायत हो तो वे तुरंत अपने निकटतम अस्पताल में जांच करवाएं।
उपायुक्त ने कोविड काल के दौरान जिले के जन-प्रतिनिधियों, जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की तथा इसके लिए आभार भी व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से हम कोरोना महामारी से निपटने में समर्थ हो सकें।

आबिद हुसैन सादिक ने कहा कि जिले में अब गर्भवती महिलाओं को भी कोविड का टीका लगाना आरंभ कर दिया गया है। उन्होंने जिले की सभी गर्भवती महिलाओं से आग्रह किया कि वे कोविड वैक्सीनेशन अवश्य करवाएं ताकि इस महामारी से बचाव सुनिश्चित हो सके। उन्होंने कहा कि जिले में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन तथा आकाश अस्पताल नई दिल्ली द्वारा निःशुल्क बहु-विशेषज्ञ शल्य चिकित्सा शिविर क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सांगला में लगाया जा रहा है जहां पर पत्थरी, रसौली, हर्निया, बवासीर, हाईड्रोसील, गिल्टी, महिलाओं से संबंधित विभिन्न बीमारियों, मोतियाबिंद व परिवार नियोजन आॅप्रेशन निःशुल्क किए जाएगें।

अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी पूह अश्वनी कुमार ने पूह उपमण्डल में कोरोना महामारी से निपटने के लिए उठाए गए विभिन्न कदमों की जानकारी दी। उपमण्डलाधिकारी कल्पा डाॅ. मेजर अवनींद्र कुमार व उपमण्डलाधिकारी निचार ने भी उनके उपमण्डल में कोरोना से निपटने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी ने बताया कि जिले में अब तक 55,855 व्यक्तियों के कोविड सैम्पल लिए गए जिनमें से 52,479 सैम्पल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। उन्होंने कहा कि जिले में अब तक कुल 3266 व्यक्तियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है तथा 3186 कोविड रोगी स्वस्थ हो चुकें हैं। उन्होंने कहा कि इस समय जिले के 3 व्यक्ति शिमला में उपचाराधीन है। उन्होंने कहा कि जिले में 98 प्रतिशत को कोविड का पहला टीका लगाया जा चुका है, शेष 2 प्रतिशत व्यक्ति ऐसे हैं जो हाल ही में कोविड पाॅजिटिव आए हैं या गर्भवती महिलाएं हैं।
इस अवसर पर वीडियो काॅन्फ्रेेंसिंग में जिले के प्रधानोें के अलावा, खण्ड विकास अधिकारी व परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर भी शामिल हुए।

Neha Sharma

Recent Posts

Kangra News : कांगड़ा में राज्य स्तरीय युवा आदान–प्रदान कार्यक्रम का उद्घाटन

कांगड़ा, 2 फरवरी: युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत, कांगड़ा द्वारा…

2 days ago

Shimla News: केंन्द्रीय बजट 2026-27 हिमाचल के लिए निराशाजनक और अन्यायपूर्णराजस्व घाटा अनुदान बंद करना संघीय ढांचे पर प्रहार

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज यहां प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा…

2 days ago

Una News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हरोली हल्के में आयोजित हुए धार्मिक आयोजनों में की शिरकत

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज (रविवार) को हरोली विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत गोन्दपुर, दुलेहड़,…

3 days ago

Una News:नगनोली में 38वें मेजर छज्जू राम लॉ मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य समापन

उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने की बतौर मुख्यातिथि शिरकत नगनोली में आयोजित 38वें मेजर छज्जू…

3 days ago

Mandi News: स्पेशल चाइल्ड हंट प्रतियोगिता में  पूरे प्रदेश के दिव्यांग प्रतिभागी ले सकेंगे भागसेरी मंच की सांस्कृतिक संध्याओं में दिव्यांगजनों को अलग से मंच देने की विशेष पहल

बागवानी विभाग द्वारा हिमाचल प्रदेश उपोष्णकटिबंधीय बागवानी, सिंचाई एवं मूल्य संवर्धन परियोजना 'एचपी शिवा' के…

5 days ago