मंडी : सपनों का आशियाना…मुख्यमंत्री आवास योजना से पूरी हुई हसरत

मंडी जिला में 905 लाभार्थियों को 12.65 करोड़ की मदद

 हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री आवास योजना गरीब लोगों के अपने पक्के घरोंदे के सपनों को साकार करने में बड़ी मददगार साबित हुई है। इससे प्रदेश के सैंकड़ों-हजारों जरूरतमंद लोगों की अपने सपनों के आशियाने की हसरत पूरी हुई है। मंडी जिला में योजना से लाभ लेने वाले सैंकड़ों लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का दिल से आभार जताया है। उनका कहना है कि मुख्यमंत्री आवास योजना से केवल सिर पर छत ही नहीं बल्कि उन्हें सम्मान से जीने का हक भी मिला है।

बता दें, मंडी जिला में बीते साढ़े 3 साल में 905 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बनाने के लिए करीब 12.65 करोड़ रुपये की सहायता दी है।
डीआरडीए के परियोजना अधिकारी नवीन शर्मा बताते हैं कि मुख्यमंत्री आवास योजना में जो गरीब होने के बावजूद बीपीएल सहित ऐसी किसी श्रेणी में नहीं आते, उन्हें भी योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसा दिया जाता है। दोनों ही योजनाओं में प्रति लाभार्थी 1.50 लाख रुपये की मदद दी जाती है। इसके अलावा लाभार्थी को अपना ही मकान बनाने के लिए मनरेगा में 95 दिन की मजदूरी का भी प्रावधान है।
गौरतलब है कि पहले इस योजना में पक्का मकान बनाने के लिए लाभार्थियों को 1.30 लाख रुपये दिए जाते थे, जिसे वर्तमान सरकार ने बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये कर दिया है।

लाभार्थियों ने सीएम को कहा शुक्रिया
अनेक लाभार्थियों की तरह ही सदर उपमंडल की ग्राम पंचायत जनेड के विंदर और हीरालाल भी मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का बार-बार आभार जताते नहीं थकते। उनका कहना है कि उनके लिए अपना पक्का मकान होना तो महज एक सपना था, मगर मुख्यमंत्री आवास योजना से ये सपना साकार हो गया है।

बकौल विंदर ‘हमारे पास मकान के नाम पर बस एक कच्चा ढारा था, उसी में पूरा परिवार किसी तरह समय काट रहा था…बारिश में कमरे के अंदर-बाहर पानी भर आता और तब एक एक पल काटना भारी लगता था। विंदर को मुख्यमंत्री आवास योजना में पक्का मकान बनाने के लिए 1.30 लाख रुपये की सहायता मिली है। अब 20 हजार रुपये की और अतिरिक्त सहायता दी जा रही है। वे इससे बेहद खुश हैं और मुश्किलों से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का आभार जताते हैं।

सपनों का आशियाना
इसी तरह मुख्यमंत्री आवास योजना की रंधाड़ा गांव की एक लाभार्थी लता देवी बताती हैं कि पहले उनके पास अपने मकान के नाम पर बस टूटी छत का एक कमरा भर था, छत पर तिरपाल बिछाकर सोते,  बच्चे भी साथ में दुबके रहते । उनकी माली हालत ऐसी न थी कि वे अपना पक्का मकान बना पातीं, उन्हें दिन रात ये चिंता सालती रहती। लेकिन प्रदेश सरकार से मुख्यमंत्री आवास योजना में मिली 1.50 लाख की मदद ने उनकी सारी चिंता दूर कर दी। अपने सपनों का आशियाना बनने से वे बेहद खुश हैं और मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर की दिल से शुक्रगुजार हैं।

उनके समेत जिला के सभी लाभार्थियों ने एक स्वर में उनके अपने पक्के मकान के सपने को साकार करने और जीवन की मुश्किलों से निजात दिलाने के लिए मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर का आभार जताया है।
जनेड के हीरा लाल कहते हैं कि मुख्यमंत्री श्री जय राम ठाकुर से मिली आर्थिक मदद से उनका परिवार अब अपने पक्के मकान में रह रहा है। पहले मिट्टी के कच्चे ढारे में जैसे तैसे गुजर बसर चल रही थी, बारिश में तो जीना और मुहाल हो जाता था, पर अब उनका पूरा परिवार बेहद खुश है और हिमाचल सरकार का दिल से आभारी है।

क्या कहते हैं जिलाधीश

जिलाधीश अरिंदम चौधरी का कहना है कि जिला में सरकार की आवास योजनाओं के अन्तर्गत पात्र परिवारों को तुरन्त लाभ प्रदान करना सुनिश्चित बनाया गया है। गरीब लोगों के जीवन में सुधार, सामाजिक सुरक्षा और उत्थान में यह योजनाएं काफी कारगर सिद्ध हुई हैं।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

1 day ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago