रिकांगपिओ : जिला बाल संरक्षण समिति एवं जिला आश्रम कल्याण समिति की समीक्षा बैठक

उपायुक्त किन्नौर आबिद हुसैन सादिक ने आज यहां जिला बाल संरक्षण समिति एवं जिला आश्रम कल्याण समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए बताया कि जिले में बाल कल्याण परिषद क्रैग गार्डन शिमला के द्वारा कल्पा में बालिका आश्रम में 28 बालिकाओं को आवासीय सुविधा उपलब्ध करवाई जा रही है। यह सभी बालिकाएं कल्पा स्थित सरकारी विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रही हैं।
उन्होंने बताया कि बालिका आश्रम कल्पा से इस वर्ष संगीता को औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान सोलन प्रशिक्षण लेने भेजा गया है जो कि जिले सहित बालिका आश्रम कल्पा के लिए गौरव का विषय है।


कोविड के चलते 6 बालिकाएं इन दिनों अपने-अपने अभिवावकों के पास अस्थाई तौर पर रह रही हैं तथा 22 बालिकाएं आश्रम में रह रही हैं। जिले में प्रतिपालक देखभाल योजना के तहत जिले में 23 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है तथा इनके पालन पोषण के लिए प्रतिपालक परिवार को 2 हजार रुपये तथा बच्चे के खाते में 500 रुपये की राशि प्रदान की जा रही है जिस पर इस वित्त वर्ष मेें अब तक 3 लाख 45 हजार रुपये की राशि व्यय की जा चुकी है।


बैठक में बताया गया कि क्षेत्रीय अस्पताल रिकांग पिओ की धरातल मंजिल के कमरा नं. 119 में शिशु पालना केन्द्र स्थापित किया गया है जिसमें इस वर्ष कोई भी मामला प्राप्त नहीं हुआ है। बैठक में बताया गया कि जिले में कुल 3 अनाथ तथा 26 अर्ध-अनाथ बच्चों की पहचान की गई है। जिले में कोविड -19 के कारण अनाथ बच्चों का कोई भी मामला संज्ञान में नहीं आया है परंतु कोविड-19 के कारण 4 बच्चे अर्ध-अनाथ हुए हैं।


उपायुक्त ने आश्रम में रह रही बालिकाओं को पौष्टिक आहार उपलब्ध करवाने तथा हर प्रकार से उनकी देखभाल सुनिश्चित बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन बच्चों को विशेष देखभाल की आवश्यकता होती है।


बैठक में बताया गया कि बालिका आश्रम कल्पा की सुरक्षा दीवार में जाली लगाने का कार्य लोक निर्माण विभाग कल्पा के माध्यम से प्रगति पर है जिसके लिए 2 लाख 74 हजार रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।


उपायुक्त ने बाल संरक्षण समिति एवं आश्रम कल्याण समिति के अधिकारियों से बच्चों के साथ संवेदनशीलता से व्यवाहर करने के निदेश दिए तथा कहा कि ऐसे बच्चों की नियमित रूप से काॅउसिंलिंग की जानी चाहिए।


जिला बाल संरक्षण अधिकारी एल.आर नेगी ने बैठक की कार्यवाही का संचालन किया।


इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ. सोनम नेगी, उपनिदेशक एवं परियोजना अधिकारी ग्रामीण विकास अभिकरण जयवंती ठाकुर, उपनिदेशक प्रारम्भिक शिक्षा अशोक नेगी, जिला कार्यक्रम अधिकारी देव भगत नेगी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा शशि विष्ट सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago