कुल्लू : सरकार की चार वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों का भी किया बखान

कोठी चैहणीं तथा बस स्टैंड बंजार में कलाकारों ने गीत-संगीत व नुक्कड़ नाटकों के माधयम से लोगों को योजनाओं की दी जानकारी

सूचना एवं जन संपर्क विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की विगत चार वर्ष की विकासात्मक उपलब्धियों को लेकर चलाए जा रहे विशेष जन जागरूकता प्रचार अभियान के अंतर्गत आज 13वें तथा अंतिम दिन बंजार विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोठी चैहणीं तथा बस स्टैंड बंजार में गीत-संगीत कला मंच के कलाकारों ने नुक्कड़ नाटकों तथा गीतों के माध्यम से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया तथा उन्हें प्रदेश सरकार द्वारा विभिन्न विभागों के माध्यम से संचालित की जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। विशेष जागरूकता प्रचार अभियान के दौरान कलाकारों ने बंजार विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न 13 पंचायतों में लोगों के घर द्वार पहुंचकर उन्हें प्रदेश सरकार की गत चार वर्षों की विकासात्मक उपलब्धियों की भी जानकारी प्रदान की।  


     इस दौरान गीत संगीत कला मंच के प्रधान रमेश कुमार तथा साथी कलाकारों ने लोगों को प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं वृृद्धावस्था पैंशन योजना, दिव्यांग पैंशन योजना, कौशल विकास भत्ता, जल जीवन मिशन, अखंड ज्योति मेरे स्कूल से निकले मोती, अटल पैशन योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, प्राकृृतिक खेती खुशहाल किसान, सहारा योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना, मुख्यमंत्री खेत संरक्षण योजना, मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना, मुख्यमंत्री स्वावलंबन योजना, मुख्यमंत्री सेवा संकल्प योजनाओं की जानकारी प्रदान कर आम जन को जागरूक किया तथा लोगों से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह््वान किया।


     उन्होंने लोगों को बताया कि आज सूचना तथा प्रोद्योगिकी का युग है इसलिए वे सूचनाओं का आदान-प्रदान करने को डिजीटल साधनों को अपनाएं। पंचायत की आम सभाओं में भाग लें। अपने गांव में आयोजित होने वाले विभिन्न विभागों के जागरूकता शिविरों में अपनी उपस्थिति को सुनिश्चित करें। इस प्रकार वे प्रत्येक विभाग द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी हासिल कर उनका लाभ उठा सकते हैं। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को नशे से दूर रहने व कोराना संक्रमण से बचाव को लेकर भी बहुमूल्य जानकारियां प्रदान कर जागरूक किया। उन्होंने लोगों को बताया कि कोरोना का नया वेरियंट ओमीक्रॉन अत्यंत घातक है। ईसलिए कोरोना के संक्रमेण से बचाव को लेकर प्रदेष्श सरकार तथा जिला प्रशासन  द्वारा समय-समय पर जारी किए गए दिशा-निर्देशों तथा मानक संचालन प्रक्रिया व कोविड उपयुक्त व्यवहार को अपनाना सुनिश्चित करें।


    ग्राम पंचायत कोठी चैहणीं के प्रधान पूर्ण चंद कार्यक्रम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जानकारी के अभाव में ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत से पात्र लोग सरकारी योजनाओं का लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। सरकार द्वारा लोगों के घर-द्वार पर चलाए जा रहे इस कार्यक्रम से लोगों का गीत-संगीत तथा नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से भरपूर मनोरंजन भी हो रहा है और जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर आवश्यक व महत्वपूर्ण जानकारियां भी हासिल हो रही हैं। उन्होंने कहा कि निश्चित रूप से ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में वंचित पात्र लोग सरकार की जन कल्याणकाकरी योजनाओं से लाभान्वित होंगे।


    इस अवसर पर ग्राम पंचायत कोठी चैहणी के उप प्रधान हेम राज, वार्ड सदस्यों सहित बंजार बस स्टैंड के अड््डा प्रभारी तथा काफी संख्या में यात्रीगण, ग्रामीण महिलाएं, पुरूष तथा बच्चे भी उपस्थित थे।

Neha Sharma

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

4 days ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

5 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

2 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

2 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago