Panchayati Raj Institutions of Rampur area met the Chief Minister
प्रदेश सरकार राज्य के प्रत्येक क्षेत्र के संतुलित विकास और जन कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और विशेषकर उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है जो अभी तक किन्हीं कारणों से विकास के मामले में पीछे रह गए थे। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां सम्वाद कक्ष में जिला शिमला के रामपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित बीडीसी सदस्यों, प्रधानों और उप-प्रधानों के प्रतिनिधिमंडल को संबोधित करते हुए यह बात कही।
मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड महामारी ने राज्य की आर्थिकी पर विपरीत प्रभाव डाला है लेकिन प्रदेश सरकार ने इस संकट के समय में भी प्रदेश के विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखा है। उन्होंने प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में 3500 करोड़ रुपये की विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण किए और आधारशिलाएं रखीं। उन्होंने कहा कि रामपुर विधान सभा क्षेत्र के लिए वर्चुअल माध्यम से करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाएं समर्पित की गई हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि प्रदेश के लोगों ने वर्तमान सरकार को भरपूर सहयोग दिया है जो हाल ही में हुए पंचायती राज चुनावों में भाजपा प्रत्याशियों की जीत से साबित हुआ है। उन्होंने कहा कि दिवंगत रामस्वरूप शर्मा के निधन से मंडी विधानसभा क्षेत्र और रामपुर क्षेत्र के लोगों को बड़ा नुकसान हुआ है जिन्होंने विधानसभा चुनावों में भाजपा को पूरा सहयोग दिया था।
मुख्यमंत्री की उपस्थिति में रामपुर क्षेत्र के 15 प्रधान, उप-प्रधान और वार्ड सदस्य भाजपा में शामिल हुए। इनमें प्रधान अमृत मेहता, निशा देवी, संतोष कुमार, निशा देवी और उप-प्रधान राजेश्वर कायथ, कमलेश और पदम दास तथा वार्ड सदस्य गोपी चंद, रोशन, कपिल, राजेन्द्र, प्रोमिला, सुनीता और बीडीसी सदस्य मंगत राम, टीआर आजाद आदि शामिल हैं।
भाजपा मंडलाध्यक्ष भीमसेन ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए टिक्कर-खमाडी सड़क के शीघ्र निर्माण का आग्रह किया।
पूर्व मंत्री सिंघी राम, कैलाश फेडरेशन के पूर्व अध्यक्ष बृज लाल, बीडीसी अध्यक्ष प्रीत मंगल और उपाध्यक्ष शमशेर सिंह खूंद भी इस अवसर पर उपस्थिति थे।
मट्टनसिद्ध स्थित पंजाब नेशनल बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) हमीरपुर द्वारा महिलाओं के लिए…
भारतीय वायु सेना 25 और 26 मार्च को सुजानपुर टिहरा के मैदान के ऊपर एक…
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने सीआईआई हिमाचल प्रदेश द्वारा शिमला में गुरुवार देर शाम…
राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला 2026 के तहत आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट के ओपन सिंगल प्रतियोगिता में…
पशु पालन विभाग ने वीरवार को टौणी देवी के निकटवर्ती गांव छत्रैल में एक जागरुकता…
प्रदेश में सप्लीमेंट्री बजट का 70 प्रतिशत होना सरकार की आर्थिक नाकामी का प्रमाण पत्र…