Former Chief Minister Shanta Kumar will be the chief guest
हिमाचल प्रदेश राज्य योगासन खेल प्रतियोगिता के समापन समारोह में 21 मार्च को पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार मुख्य अतिथि होंगे। दो हफ्ते तक चली प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले 21 मार्च (रविवार) को खेले जाएंगे।
यह जानकारी प्रदेश योगासन खेल संघ के महासचिव विनोद योगाचार्य ने दी। उन्होंने बताया कि पहली बार योगासन खेल प्रतियोगिता के मुकाबले ऑनलाइन कराए गए। इनमें 60 प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। फ़ाइनल राउंड में 31 खिलाड़ी पंहुचे हैं।
उन्होंने बताया कि प्रतिभागियों को 6 वर्गों में बांटा गया है । सब जूनियर गर्ल्स वर्ग में निधि डोगरा, दिशा डोगरा, श्रद्धा, जयाना शर्मा, दीक्षा व शारदा ठाकुर चयनित हुई है। सब- जूनियर बॉयज में विश्वजीत, अभिषेक, तरुण ठाकुर, यशन, संदीप और प्रभव ठाकुर फाइनल में गए हैं।
जूनियर गर्ल्स में पुरबा भाटी, श्रुति, नितिका, सानवी, दीक्षिता और अंजलि चयनित हुए हैं। जूनियर बॉयज में हितेश कुमार, हर्ष वर्धन व पीयूष मेहता चयनित हुए हैं । सीनियर गर्ल्स में कौशल्या देवी, वैशाली, भारती ठाकुर, कमलेश कुमारी, यामिनी व साक्षी ने फाइनल में जगह बनाई।सीनियर बॉयज में निकेतन पुंडीर, दीक्षित, ओंकार सिंह व अमित ठाकुर चयनित हुए हैं ।
यह प्रतियोगिता योग गुरु प्रोफेसर जी डी शर्मा, निदेशक प्रबंध समिति इंजीनियर पंकज डडवाल की देख रेख में व राष्ट्रीय योगासन खेल संघ के दिशा निर्देशानुसार करवाई जा रही है । प्रतियोगिता के संचालन में लीलाधर शर्मा, डॉ विवेक सूद, गोपाल अत्री, हेतराम, रंजीत योगी, नवीन कुमार, शुभम शर्मा, ईशान चौहान, अनुपमा चंदेल, भूपेंदर देव, क्षमा शर्मा, डॉ ममता गौरा, दीपिका वर्मा, नेहा सूद, अमिता शर्मा, अंजना रांटा, रमेश चंद, सुनीता शर्मा, केसर सिंह, बबिता, अंजू कुमारी और चैतन्या ठाकुर ने सहयोग किया।
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…
धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…