चंडीगढ़: राममनवमी पर लॉकडाउन लगाने की घोषणा

कोरोना संकट के बीच केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में आज के दिन पूर्ण लॉकडाउन लगाया है. चंडीगढ़ प्रशासन ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच बुधवार को रामनवमी के पर्व पर एक दिवसीय लॉकडाउन लगाने की घोषणा की है.एक आधिकारिक प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक वी पी सिंह बदनोर ने यह फैसला लिया है. पंजाब सरकार ने सोमवार को घोषणा की थी कि मोहाली में भीड़ लगने से रोकने के लिये बुधवार को लॉकडाउन लगाया जाएगाबुधवार के अलावे शुक्रवार से साप्ताहिक लॉकडाउन लगाया जाएगा. साप्ताहिक लॉकडाउन 23 अप्रैल की रात 8 बजे से सोमवार यानी 26 अप्रैल की सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन रहेगा.

वहीं, मोहाली के बाद यूटी प्रशासन ने भी रात्रि कर्फ्यू के समय को भी बढ़ा दिया है। अब 10 की बजाय रात 8 बजे से सुबह पांच बजे तक रात्रि कर्फ्यू रहेगा। इसके अलावा वीकेंड लॉकडाउन इस हफ्ते भी शहर में लगेगा। प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने मोहाली और पंचकूला में भी एक साथ लॉकडाउन लगाने का सुझाव दिया था, ताकि पूरी ट्राइसिटी में एक साथ लॉकडाउन हो सके। मोहाली में लॉकडाउन के लिए पंजाब सरकार तैयार हो गई लेकिन पंचकूला में लॉकडाउन के लिए हरियाणा सरकार तैयार नहीं हुई। ऐसे में चंडीगढ़ प्रशासन ने ट्राइसिटी लॉकडाउन के फैसले को छोड़ चंडीगढ़ में ही लॉकडाउन का एलान कर दिया।

चंडीगढ़ प्रशासन के अधिकारियों का मानना है कि रामनवमी के मौके पर शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटेगी। ऐसे में कोरोना का संक्रमण फैल सकता है। शहर में पिछले कुछ दिनों से कोरोना के मामलों में बेहद वृद्धि देखी गई है। संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए ही बुधवार को एक दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वालों पर आपदा प्रबंधन कानून 2005 की धारा 51 से 60 और आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई की जाएगी।

कांग्रेस ने भाजपा से स्टैंड स्पष्ट करने को कहा

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता एचएस लक्की ने ने रामनवमी के दिन लॉकडाउन पर भारतीय जनता पार्टी को अपना स्टैंड स्पष्ट करने को कहा है। उन्होंने कहा का रामनवमी के दिन लॉकडाउन लगा कर प्रशासन ने बहुत गलत संदेश दिया है। अच्छा होता प्रशासन आस्था के इस पर्व के दौरान मंदिर कमेटियों के साथ मिलकर कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए यह दिन मनाने का रास्ता निकालता। लक्की ने कहा कि कांग्रेस पार्टी किसी भी तरह के लॉकडाउन के पक्ष में नहीं है। उन्होंने इस अवसर पर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा दवाओं की कालाबाजारी का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने प्रशासन से इन पर नकेल कसने को कहा।

विश्व हिंदू परिषद के कोषाध्यक्ष अनुज कुमार सहगल ने कहा कि प्रशासन के रामनवमी पर लॉकडाउन लगाने की वह निंदा करते हैं। रामनवमी हिंदुओं का एक महत्वपूर्ण पर्व है । उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन ने हिंदू समाज की अनदेखी की है।

Recent Posts

Mandi News:मंडी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा हिमाचल दिवस समारोह

हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…

6 hours ago

Kangra News:उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने तिब्बती गरू दलाई लामा से की भेंट

उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…

6 hours ago

Kangra News:4.80 करोड़ से बनी मकरोटी-भैरों सड़क से हजारों लोगों को मिलेगा लाभ, शीघ्र मिलेगी बस सुविधा : केवल सिंह पठानिया

शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…

7 hours ago

Shimla News:जीओसी-इन-सी, आरट्रेक ने राज्यपाल से की भेंट

जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…

10 hours ago

Shimla News:असम में भाजपा सरकार के इरादे इस बार सफल नहीं होंगेः ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू

असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…

13 hours ago

Hamirpur News:एसआईआर की प्रक्रिया को गहनता के साथ समझें बीएलओ और पर्यवेक्षकनादौन में दो दिवसीय प्रशिक्षण

 विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…

13 hours ago