सोलन : बद्दी में स्वास्थ्य सचिव की आॅक्सीजन उत्पादकों एवं वितरकों से बैठक

हिमाचल प्रदेश के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के दृष्टिगत प्रदेश सरकार विभिन्न स्तरों पर व्यवस्थाआंे को और सुदृढ़ कर रही है तथा यह सुनिश्चित बना रही है कि प्रदेश में कोविड-19 मामलों की वृद्धि को रोकने के साथ-साथ कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। अमिताभ अवस्थी आज सोलन जिला के नालागढ़ उपमण्डल के बद्दी में आॅक्सीजन उत्पादकों एवं वितरकों के साथ आयोजित एक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।
अमिताभ अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों की संख्या में उतरोत्तर वृद्धि हो रही है। उन्होंने कहा कि रोगियों की संख्या में वृद्धि के साथ ही विभिन्न स्तरों पर जीवनदायिनी आॅक्सीजन की मांग भी बढ़ रही है। कोविड-19 पाॅजिटिव रोगियों में संक्रमण का स्तर अधिक बढ़ जाने पर आॅक्सीजन महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। प्रदेश सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि प्रदेश में किसी भी स्तर पर आॅक्सीजन की कमी न हो ताकि सभी रोगियों को आवश्यकता पड़ने पर आॅक्सीजन प्रदान की जा सके।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में आॅक्सीजन की आपूर्ति मांग से अधिक है। आने वाले समय में यदि कोविड-19 रोगियों की संख्या में और वृद्धि होती है तो आॅक्सीजन की मांग में भी बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ऐसी परिस्थिति में आॅक्सीजन की समुचित आपूर्ति बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध है। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए आज बद्दी में यह बैठक आयोजित की गई है ताकि आॅक्सीजन उत्पादकों एवं वितरकों को आवश्यकता एवं मांग के विषय में उचित जानकारी दी जा सके।
अमिताभ अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार सभी स्तरों पर आॅक्सीजन आपूर्ति एवं मांग का अनुश्रवण एवं समीक्षा कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उद्योग जगत से आग्रह किया है कि आॅक्सीजन की उद्योग आधारित खपत को न्यून रखा जाए और इसे आवश्यकता पड़ने पर रोगियों को दी जाने वाली आॅक्सीजन में बदला जाए ताकि बहुमूल्य मानवीय जीवन की कम से कम क्षति हो।
स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि प्रदेश सरकार कोविड-19 नियम पालन के साथ-साथ यह सुनिश्चित करने का प्रयास भी कर रही है कि किसी भी श्रमिक अथवा अन्य व्यक्ति को परेशानी का सामना न करना पड़े। बीबीएन क्षेत्र में कार्यरत औद्योगिक इकाईयों के लिए इस सम्बन्ध में उचित आदेश जारी किए गए हैं।
उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए नाके से ठोडी तक ढकते हुए मास्क पहनें, बार-बार अपने हाथ साबुन अथवा एल्कोहल युक्त सेनिटाइजर से धोते रहें और उचित सोशल डिस्टेन्सिग का पालन करें।
बैठक में उपमण्डल स्तर के अधिकारियों सहित आॅक्सीजन निर्माता, वितरक एवं विक्रेता उपस्थित थे।

backup_0dff07

Recent Posts

Election :न सत्ता का दुरुपयोग काम आया, न साजिशें, लोकतंत्र जीता, तानाशाही हारी: जयराम ठाकुर

इस हार से सबक ले संविधान, लोकतंत्र और जनादेश का सम्मान करना सीखें मुख्यमंत्रीचंडीगढ़ में…

1 day ago

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से की भेंट

अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…

2 days ago

Shimla News:मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल से की भेंट

हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…

3 days ago

Shimla News: प्रदेश सरकार चिकित्सा अधिकारियों (विशेषज्ञ) को एनपीए देने पर कर रही विचारः मुख्यमंत्री

कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…

4 days ago

Raksha Bandhan: सिर्फ राखी बांधने का पर्व नहीं, प्रेम, विश्वास और रक्षा के संकल्प की सदियों पुरानी परंपरा

जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…

2 weeks ago