धर्मशाला :- राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग और बी-फार्मेसी कॉलेज में शीघ्र एम-टेक, पीएचडी और एम फार्मा की कक्षाएं आरम्भ

 राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, नगरोटा बगवां और बी-फार्मेसी कॉलेज, घोरब में शीघ्र ही एम-टेक, पीएचडी और एम फार्मा की कक्षाएं भी आरम्भ कर दी जायेंगी।

यह जानकारी तकनीकी शिक्षा मंत्री राम लाल मार्केण्डय ने आज बी-फार्मेसी कॉलेज, घोरब में 3.50 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित होने वाले आवासीय कम्लेक्स भवन की आधारशिला के उपरांत राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज, नगरोटा बगवां में कैफेटेरिया का उद्घाटन करने के उपरांत दी।


     उन्होंने बताया प्रदेश सरकार तकनीकी शिक्षा पर विशेष बल दे रही है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत 363 तकनीकी शिक्षा एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान क्रियाशील हैं जिनमें 5 इंजीनियरिंग कॉलेज, 4 फार्मेसी कॉलेज, 16 बहुतकनीकी संस्थान, 138 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं एक मोटर ड्राइविंग एवं हैवी अर्थ मूविंग मशीनरी ऑपरेटर स्कूल सरकारी क्षेत्र में तथा 9 इंजीनियरिंग कॉलेज, 16 फार्मेसी कॉलेज, 9 बहुतकनीकी संस्थान, 14 डी-फार्मेसी कॉलेज एवं 151 औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान निजी क्षेत्र में कार्यरत हैं।


     उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों के दौरान राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निर्माण कार्यों पर 48 करोड़ रुपए व्यय किए गए हैं। इसके अतिरिक्त बी-फार्मेसी कॉलेज, घोरब के निर्माण कार्यों पर 24 करोड़ रुपए और 2.5 करोड़ रुपए कॉलेज की बाउंड्री वॉल के लिए स्वीकृत किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि क्षेत्र में बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए 5.5 करोड़ रुपए विद्युत सब-स्टेशन के लिए स्वीकृत किए गए हैं।


     उन्होंने कहा कि बलधर में मॉडल आईटीआई के लिए जब भूमि के दस्तावेज बन कर तैयार हो जायेेंगे तब इसका निर्माण कार्य आरम्भ कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इंजीनियरिंग और बी-फार्मेसी कॉलेज में सभी श्रेणी के रिक्त पदों को शीघ्र भरा जाएगा।


     उन्होंने इंजीनियरिंग कॉलेज में ऑडिटोरियम बनाने की घोषणा की तथा अधिकारियों को शीघ्र निर्माण के लिए एस्टीमेट भेजने के दिशा-निर्देश दिए।


    उन्होंने क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुना तथा बताया कि उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान किया जाएगा।
     इससे पहले निदेशक, तकनीकी शिक्षा व्यावसायिक एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग विवेक चंदेल और निदेशक व प्रधानाचार्य राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पी.पी.शर्मा ने मुख्यातिथि का स्वागत किया।  


     इस अवसर पर विधायक नगरोटा-बगवां अरूण मेहरा, एसडीएम नगरोटा बगवां शशी पाल नेगी, निदेशक व प्रधानाचार्य बी-फार्मेसी कॉलेज प्रो. एस.पी. गुलेरिया, निदेशक व प्रधानाचार्य राजीव गांधी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर प्रो. राजीव अवस्थी, महाविद्यालय के प्राध्यापक, बीडीसी सदस्य, प्रधान ग्राम पंचायत मस्सल सहित कई गणमान्य व्यक्ति व स्थानीय लोग मौजूद थे।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

2 weeks ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 weeks ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

3 weeks ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

3 weeks ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

3 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

3 weeks ago