मंडी :- एडीसी जतिन लाल ने यूपीएससी-एचपीएससी परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं का किया मार्गदर्शन

मंडी जिला प्रशासन की खास पहल ‘समर्थन कार्यक्रम’ के तहत अतिरिक्त उपायुक्त जतिन लाल ने संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) और हिमाचल लोक सेवा आयोग (एचपीएससी) सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी में जुटे युवाओं का मार्गदर्शन किया।

उन्होंने ‘समर्थन कार्यक्रम’ के तहत वल्लभ राजकीय महाविद्यालय मंडी में मंगलवार को आयोजित मार्गदर्शन और काउंसलिंग सत्र में मंडी जिले के युवाओं-विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षा पास करने को लेकर तैयारी के नजरिये से महत्वपूर्ण टिप्स दिए।


उन्होंने विद्यार्थयों को विषय चयन, सिलेबस के अलावा उनसे अपने अनुभव साझा करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया। अतिरिक्त उपायुक्त ने युवाओं की परीक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं-शंकाओं का समाधान भी किया। उन्होंने युवाओं से सफलता के लिए सही दिशा में, सही दृष्टिकोण से पूरे उत्साह के साथ लगातार समर्पित प्रयास जारी रखने का आह्वान किया ।


कार्यक्रम के उपरांत जतिन लाल ने मंडी जिला प्रशासन समर्थन कार्यक्रम के जरिए यूपीएससी और एचपीएससी सिविल सेवा परीक्षा पास करने से जुड़े हर पहलू को लेकर युवाओं का मार्गदर्शन करने का प्रयास किया जा रहा है।


अमूमन देखा गया है कि युवाओं को इन परीक्षाओं को लेकर कई चीजों की जानकारी ही नहीं होती। जिसके चलते उन्हें कई तरह की दुविधाओं-दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।  परीक्षा के विषयों से लेकर किताबों तक के बारे में सही जानकारी के अभाव में यहां वहां भटकना पड़ता है। हमारी कोशिश है कि उनकी समस्याएं सुनकर समाधान किया जाए। उनके वित्तिय दिक्कतों से लेकर मानसिक परेशानियों तक में मदद की जाए। इसके लिए ‘समर्थन कार्यक्रम के तहत प्रयास किए जा रहे हैं।


मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में यूपीएससी एस्पीरेंट के अलावा रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव ओपी भाटिया उपस्थित रहे।

Neha Sharma

Recent Posts

Una News: माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव को लेकर बैठक आयोजित, 22 से 24 नवम्बर तक होगा भव्य आयोजन

धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित होने वाले माता श्री…

1 day ago

Hamirpur News : हमीरपुर शहर की स्वच्छता हर नागरिक की जिम्मेदारी : राकेश शर्मा

नगर निगम हमीरपुर द्वारा निरंतर चलाए जा रहे ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के अंतर्गत मंगलवार…

2 days ago

Kangra News : स्वस्थ बच्चे ही स्वस्थ समाज और मजबूत राष्ट्र की आधारशिला: हेमराज बैरवा

 बच्चों में कुपोषण की रोकथाम तथा उनके समुचित शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करने…

3 days ago

Himachal News: हिमाचल अपने अधिकारों से समझौता नहीं करेगा: मुख्यमंत्री

प्रदेश सरकार उचित समय पर महंगाई भत्ते की शेष किस्तों का भुगतान करेगी मुख्यमंत्री ठाकुर…

3 days ago

Una News : एसडीएम ने असूज नवरात्र मेला संबंधी तैयारियों को लेकर की अधिकारियों की बैठक

माता श्री चिंतपूर्णी में असूज नवरात्र मेला 11 से 20 अक्तूबर तक आयोजित किया जा…

4 days ago

Asian Games: 20वें एशियाई खेल में हिमाचली कबड्डी स्वर्ण पदक विजेताओं को प्रदान किए जाएंगे एक-एक करोड़ रुपयेः मुख्यमंत्री

क्रिकेट में शानदार उपलब्धियों के लिए रेणुका ठाकुर को भी एक करोड़ रुपये प्रदान करने…

4 days ago