Mandi :- Himachal tops in Jal Jeevan Mission
जल ही जीवन है….जल से ही है सुंदर आज और बेहतर कल…। जीवन में जल के इसी महत्व को समर्पित है भारत सरकार का जल जीवन मिशन। इस मिशन से हिमाचल के कठिन से कठिन भौगोलिक क्षेत्रों में भी हर घर नल से जल पहुंच रहा है, जिससे लोगों का जीवन आसान हुआ है। उनके पीने के पानी की चिंता दूर हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जल से जन जीवन को उज्ज्वल बनाने के संकल्प को पूरा करने में प्रदेश की जय राम सरकार शानदार काम कर रही है। जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का कहना है कि हिमाचल में पिछले सवा दो सालों में रिकॉर्ड 8.47 लाख घरेलू कार्यशील नल कनेक्शन लगाए गए हैं। इससे राज्य के लगभग 90 प्रतिशत घरों को स्वच्छ पेयजल सुविधा मिली है। शेष बचे करीब 1.19 लाख घरों में भी इस साल के अंत तक कनेक्शन लगाने का काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
प्रदेश सरकार के लक्ष्य को हासिल करने में मंडी जिले में जल शक्ति विभाग समर्पित प्रयासों से योगदान देने में जुटा है।
जलशक्ति विभाग सुंदरनगर सर्किल के अधीक्षण अभियंता उपेंद्र वैद्य बताते हैं कि मंडी जिले में जल जीवन मिशन में लगभग 2.55 लाख घरों में कार्यशील घरेलू नल कनेक्शन लगाने का लक्ष्य था, इनमें से अब तक 2.34 लाख से ज्यादा घरेलू नल कनेक्शन लगाए जा चुके हैं। बहुत जल्द शतप्रतिशत लक्ष्य हासिल कर लिया जाएगा।
बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हर घर को नल से शुद्ध जल पहुंचाने के संकल्प के साथ 15 अगस्त 2019 को जल जीवन मिशन शुरू किया था, इससे आम नागरिकों के जीवन में बहुत आसानी हुई है। पिछले सवा दो सालों में जिस तरह से घरों में नल से जल पहुंचाया गया है, वह जन आकांक्षाओं और जन भागीदारी की एक बड़ी मिसाल है।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर के कुशल नेतृत्व में प्रदेश जल जीवन मिशन के कार्यान्वयन में देशभर में अव्वल रहा है। प्रदेश के कठिनतम भौगोलिक क्षेत्र में भी हर घर नल से जल पहुंच रहा है। प्रदेश सरकार ने तय किया है कि वर्ष 2024 के राष्ट्रीय लक्ष्य से काफी पहले हिमाचल में वर्ष 2022 के अंत तक ही 100 फीसदी कवरेज का लक्ष्य हासिल कर लिया जाए।
जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर बताते हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के घरों में शुद्ध पेयजल की सुचारू व्यवस्था
को समर्पित जल जीवन मिशन को लागू करने में हिमाचल देशभर में अव्वल रहा है। इसके लिए केंद्र सरकार ने हिमाचल की पीठ तो थपथपाई ही साथ ही इनाम के तौर हाल ही में प्रदेश को 750 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि भी प्रदान की है।इससे पहले भी केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2019-20 में अव्वल रहने पर 58 करोड रुपये और 2020-21 में प्रेरक प्रदर्शन के लिए 221 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि हिमाचल को दी है।
लाभार्थियों ने जताया आभार
जल जीवन मिशन से घर में नल से जल पहुंचने से गदगद मंडी जिले के लाखों लाभार्थियों ने एक स्वर में मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का आभार जताया है।
सदर मंडी के बिजनी गांव की भारती और मीनाक्षी का कहना है कि पहले उन्हें पीने के लिए बावडी से पानी लाना पड़ता था। साल 2021 में जल जीवन मिशन से घर में नल पहुंचने से उन्हें बड़ी सहूलियत हुई है, जिसके लिए उनका पूरा परिवार जय राम सरकार का आभार जताते नहीं थकता।
विकास खंड गोहर के बासा गांव की हर्ष लता का कहना है पहले हमें पीने के लिए पानी काफी दूर से लाना पड़ता था, लेकिन अब घर में ही स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है। जल जीवन मिशन में फ्री में नल तथा घर तक पानी पहुंचाने के लिए पाईप उपलब्ध करवाई गई हैं, जिसके लिए उन्होंने राज्य सरकार का आभार जताया है।
ख्योड़ गांव की कांता देवी तथा सेहल गांव की मीना वैद्य कहती हैं कि पहले हमें पानी के लिए काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था लेकिन जल जीवन मिशन के तहत उन्हें घर पर ही शुद्ध पेयजल की सुविधा मिली है।
भराड़ी गांव की निर्मला देवी, तारा देवी तथा योगेश का कहना है कि राज्य सरकार के जल जीवन मिशन के तहत उनके गांव के सभी घरों में नल लगे हैं तथा अब उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है । इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर का आभार जताया है।
भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…
केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…
देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…
ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…
Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…
प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…