शिक्षा मन्त्री गोविन्द सिंह ठाकुर द्वारा 4 दिसम्बर, 2020 को शिमला से जारी प्रेस वक्तव्य

शिक्षा मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने आज यहां कहा कि संकट के इस समय में भी कांग्रेस पार्टी के नेता आरम्भ से ही कोविड-19 पर राजनीति कर रहे हैं। नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री अनाप-शनाप बयानबाजी कर रहे हैं। उन्हें लोगों की सुरक्षा से कोई सरोकार नहीं है। कांग्रेस के नेता एक दूसरे से आगे निकलने की प्रतिस्पर्धा में लगे हुए हैं और समाचार पत्रों में सुर्खियां बटोर कर अपनी राजनीति चमकाना चाहते हैं।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर जनसहभागिता के साथ कोरोना के विरूद्ध लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री जमीनी स्तर पर कोविड-19 महामारी से उत्पन्न स्थिति की निगरानी रख रहे हैं। इस समय राज्य सरकार की पहली प्राथमिकता कोरोना संक्रमण से लोगों की जान बचाना है और प्रदेश सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों का विपक्ष को स्वागत करना चाहिए। कोरोना महामारी से सुरक्षा के दृष्टिगत प्रदेश सरकार ने बीते दिनों में सख्त निर्णय लिए हैं।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने प्रदेश भर में कोरोना के मामलों में अचानक हुई वृद्धि को देखते हुए 15 दिसम्बर तक मंत्रियों और विधायकों के सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबन्दी लगाई है। केवल वर्चुअल कार्यक्रमों को ही अनुमति प्रदान की गई है। मंत्रिमंडल ने कोरोना वायरस की चेन को तोड़ने के लिए कंटेनमेंट जोन में सख्त कदम उठाए हैं। शादी, मुंडन, जन्मदिन सहित तमाम सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एसडीएम से परमिट लेना जरूरी किया है। इन समारोहों में 50 से अधिक लोगों को भाग लेने की अनुमति नहीं होगी। कोरोना को आगे फैलने से रोकने के लिए संक्रमित व्यक्तियों की प्रारंभिक चरणों में पहचान के लिए रैंडम सैंपलिंग की जाएगी।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि कांग्रेसी नेता केवल अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं और उनके लिए लोगों की जान की सुरक्षा की बजाय राजनीति ही महत्वपूर्ण है।

Share
Published by

Recent Posts

Shimla News:एएचएस बनता है पहला स्कूल जो छात्र सुरक्षा पहल को सुविधा प्रदान करता है

गर्भाशय ग्रीवा कैंसर टीकाकरण अभियान समाप्त करता है ऑकलैंड हाउस स्कूल में सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण…

1 day ago

Himachal Pradesh News: राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः शिक्षा मंत्री

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने आज यहां शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभाग…

1 day ago

Himachal Pradesh News:मुख्यमंत्री ने लुथान स्थित निर्माणाधीन सुख आश्रय परिसर का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज कांगड़ा जिले के लुथान में निर्माणाधीन मुख्यमंत्री आदर्श…

2 days ago

Kangra News:राज्यपाल ने वेद आश्रम, कांगड़ा में स्वामी राम स्वरूप योगाचार्य से की भेंट

राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने कांगड़ा जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान योल स्थित वेद…

2 days ago

Himachal Pradesh News: आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग द्वारा आवधिक श्रम बल सर्वेक्षण (पीएलएफएस) के अंतर्गत क्षेत्रीय कार्मिकों के…

2 days ago

Himachal Pradesh News: दो महीने में सीबीएसई स्कूलों में उपलब्ध होंगे सभी अध्यापकः मुख्यमंत्री

सिद्धार्थ राजकीय महाविद्यालय नादौन के 29वें वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह…

2 days ago