मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए 22 करोड़ रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण व आधारशिला रखी

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज यहां शिमला से वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला कांगड़ा के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 22 करोड़ रुपये लागत की विकासात्मक परियोजनाओं के लोकार्पण और आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री ने रैत में 2.09 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित कल्याण भवन का उद्घाटन किया। उन्होंने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत 4.83 करोड़ रुपये की लागत से चम्बी-भनाला-सकोह सम्पर्क मार्ग के स्तरोन्नयन, 10.03 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न जल आपूर्ति योजना वितरण प्रणाली के सुधार कार्य और शाहपुर तहसील में जल जीवन मिशन के तहत हर घर नल से जल और जल जीवन मिशन चरण दो के तहत शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में 5.07 करोड़ रुपये की लागत विभिन्न जल आपूर्ति योजनाओं के सुधार कार्य की आधारशिला रखी।
मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शिमला से शाहपुर के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने विकास की गति को निर्बाध रूप से जारी रखने के लिए राज्य में विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला और लोकार्पण वर्चुअल माध्यम से करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी का प्रसार रोकने के लिए प्रदेश सरकार ने आॅनलाइन कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया, ताकि विशाल जनसमूह एकत्र न हों।
मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार 27 दिसम्बर, 2020 को अपना तीन वर्ष का कार्यकाल पूर्ण कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने इन तीन वर्षों में राज्य के सभी क्षेत्रों और समाज के सभी वर्गों का संतुलित और समान विकास सुनिश्चित किया है। उन्होंने कहा कि कोविड-19 के कारण प्रदेश भी प्रभावित हुआ है, परन्तु सरकार ने प्रदेश में विकास की गति को निर्बाध रूप से सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न कदम उठाए हैं।
जय राम ठाकुर ने कहा कि राज्य सरकार ने सभी सामाजिक, सांस्कृतिक और रानीतिक कार्यक्रमों में लोगों की संख्या तक 50 सीमित करने के निर्णय को कड़ाई से लागू किया है। उन्होंने कहा कि इस मामले में किसी भी प्रकार के उल्लंघन से सख्ती से निपटा जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना के मामलों में वृद्धि होने के कारण प्रदेश सरकार ने धर्मशाला में आयोजित होने वाले शीतकालीन विधानसभा सत्र को रद्द करने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि विपक्ष में नेता इस मुद्दे पर भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने स्मरण करवाया कि वर्ष 2014 में विपक्ष के इन्हीं नेताओं ने 16 दिन के सत्र को पांच दिनों बाद स्थगति किया था।
मुख्यमंत्री ने शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के लोगों का जरूरतमंदों को 50 हजार मास्क वितरित करने और मुख्यमंत्री कोविड फंड व पीएम केयर्ज फंड के लिए 14 लाख रुपये का अंशदान करने के लिए भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह राशि जरूरतमंदों और पात्र व्यक्तियों को राहत पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बोह और मनई में विज्ञान कक्षाएं तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला घरोह में वाणिज्य कक्षाएं आरम्भ करने पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार राजकीय महाविद्यालय लंज में विज्ञान की कक्षाएं आरम्भ करने पर भी विचार करेगी।  
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री सरवीन चैधरी ने  करोड़ों रुपये की विकासात्मक परियोजनाओं की आधारशिला और लोकार्पण करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि 10 करोड़ रुपये की जल जीवन मिशन योजना क्षेत्र के लोगों की पानी की समस्या का समाधान करने में सहायक सिद्व होगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की विशेष उदारता और स्नेह से पिछले तीन वर्षों के दौरान इस क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास हुआ है। उन्होंने क्षेत्र में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न परियोजनाओं और विभिन्न मांगों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने मुख्यमंत्री से राजकीय महाविद्यालय लंज में विज्ञान की कक्षाएं शुरू करने और क्षेत्र में आईटीआई खोलने का आग्रह किया।
सांसद किशन कपूर, जिला भाजपा अध्यक्ष चंद्र भूषण नाग, उपायुक्त कांगड़ा राकेश राजपति, पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन और अन्य अधिकारी अपने-अपने स्थानों से वर्चुअली इस कार्यक्रम में शामिल हुए।

Recent Posts

International Dusshera: राज्यपाल ने अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का किया शुभारंभ

भगवान श्रीराम का जीवन सत्य, कर्तव्य, न्याय और धर्म के मार्ग पर चलने की देता…

24 hours ago

Dussehra 2026: जानिए भगवान श्रीराम की विजय की कथा, रावण के पतन का कारण और जीवन बदलने वाली 15 प्रेरणाएँ

केवल रावण का पुतला जलाना ही दशहरा नहीं, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, लोभ…

2 days ago

Hamirpur News : विधायक कमलेश ठाकुर ने एचपीकेवीएन के प्रशिक्षुओं को दी स्टाइपेंड राशि और प्रमाण पत्र

देहरा की विधायक कमलेश ठाकुर ने सोमवार को यहां सेरा के विश्राम गृह में हिमाचल…

1 week ago

Hamirpur News: हिमाचल के खिलाड़ियों को नादौन में मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

ख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा बिट्टू ने रविवार को यहां अणु में छात्राओं की…

1 week ago

Una News : शीतला माता मंदिर इसपुर में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने प्रज्ज्वलित की प्रथम ज्योति

Click to teach Gmail that this conversation is important 11 अक्तूबर. उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री…

2 weeks ago

Mandi News : नेरचौक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार, मरीजों को मिल रही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं

प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में कई ठोस कदम उठा रही है।…

2 weeks ago