Bilaspur: Two months free ration under Pradhan Mantri Garib Kalyan Anna Yojana - Rohit Jamwal
उपायुक्त रोहित जम्वाल ने जानकारी देते हुए बताया कि राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत आने वाले लाभार्थिओं को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मई और जून माह का राशन जिसमें दो किलो चावल तथा तीन किलो गेहूं प्रति व्यक्ति प्रति माह में निःशुल्क दिया जायेगा।
उन्होंने बताया कि जिला बिलासपुर में 240 उचित मूल्य की दुकानों में से 239 उचित मूल्य की दुकानों में मई माह के लिए खेप पहुंच चुकी है। उन्होंने उपभोक्ताओं से आग्रह है कि वे उचित मूल्य की दुकानों पर जा कर अपना राशन प्राप्त कर लें।
उन्होंने उपभोक्ताओं से कहा कि राशन लेते समय एक स्थान पर 4-5 लोगों से ज्यादा इकठे न होकर उचित सामाजिक दूरी को बनाए रखें दो गज दूरी बनाये तथा मास्क पहनने के नियमों का भी अनुपालन करें।
उपायुक्त ने बताया कि जिला में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत कुल 45 हजार 320 राशन कार्ड धारक हैं जिनको प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत दो किलो चावल तथा तीन किलो गेहू प्रति व्यक्ति प्रति माह मई व जून में निःशुल्क वितरित किया जायेगा।
उन्होंने बताया कि सरकार की इस योजना के तहत जिला बिलासपुर को माह मई व जून 2021 के लिए 764 मिट्रिक टन चावल व 1088 मिट्रिक टन गन्दम का आवंटन किया गया है।
उन्होंने बताया कि माह मई के लिए आवंटित मात्रा 386 मिट्रिक टन चावल व 552 मिट्रिक टन गन्दम का स्टॉक भारतीय खाद्य निगम के भंडारों से उठा लिया गया है और माह जून का स्टॉक उठाया जा रहा है।
अतिरिक्त वित्तीय सहायता का आग्रह, उधार सीमा 3 से बढ़ाकर 4 प्रतिशत करने का किया…
हिमाचल के विद्युत क्षेत्र से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र…
कैंसर देखभाल संस्थानों के सुदृढ़ीकरण के लिए सरकार व्यय करेगी 800 करोड़ रुपये मुख्यमंत्री ठाकुर…
कंस के अत्याचार से लेकर धर्म की स्थापना तक—श्रीकृष्ण का जीवन आज भी देता है…
जानिए क्यों मनाया जाता है रक्षाबंधन और श्रीकृष्ण-द्रौपदी से लेकर मां लक्ष्मी-राजा बलि तक की…
शिमला: भाजपा विधायकों ने विधान सभा की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधान सभा परिसर…