Play Get Ready For India Online Through Second State Level Yoga Asana Competition!
योगासन खेल महासंघ की ओर से 24 अक्तूबर 2021 को द्वितीय राज्यस्तरीय ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जाएगी। इसमें विजेता प्रतिभागी 25 अक्तूबर से 12 नवम्बर 2021 तक राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
आपको बताते हुए हमें प्रसन्नता हो रही है कि मार्च2021 में प्रथम राज्य स्तरीय योग आसन प्रतियोगिता अध्यक्ष लीला धर शर्मा जी की अध्यक्षता में सभी सदस्यों की सहायता से करवाई गई थी जिसमें प्रदेश के लगभग सभी जिलों से बच्चों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया था!
हिमाचल प्रदेश योग खेल संघ, राष्ट्रीय योग खेल महासंघ से पंजीकृत है जो कि खेल मंत्रालय द्वारा पंजीकृत एक मात्र योग संस्था है!
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हम सभी अंतर्राष्ट्रीय योग संघ से जुड़े हैं जिसके अध्यक्ष स्वामी रामदेव जी व महासचिव डा़ एच आर नागेन्द्रा जी है!
राष्ट्रीय योगासन खेल महासंघ से संबद्ध हिमाचल प्रदेश योगासन खेल संघ अध्यक्ष लीला धर शर्मा जी ने कहा कि प्रदेश से खेलो इंडिया के लिए द्वितीय राज्यस्तरीय ऑनलाइन योगासन प्रतियोगिता करवाई जा रही है।
जिसमें बच्चों का योग खेल में भविष्य बहुत ही अच्छा रहने वाला है! इस बार प्रतियोगिता विभिन्न प्रकार से करवाई जाएगी जो इस प्रकार से रहेगी
Traditional Yogasana,
Artistic Yogasana Single,
Artistic Yogasana Pair,
Rhythmic Yogasana Pair,
Artistic Yogasana Group!
इसमें भाग लेने के लिए आयु वर्ग बालकों/बालिकाओं के लिए इस प्रकार से है
सव- जुनियर 9+ से 14 वर्ष,
जुनियर 14+ से 18 वर्ष व
सिनियर 18+ से 28 वर्ष होगा।
प्रतिभागियों को योगासन खेल एसोसिएशन के ऑनलाइन गूगल फार्म https://forms.gle/QCtAnh8EGLDicWE69 में अपना पंजीकरण करना होगा!
पंजीकरण की अंतिम तिथि 23 अक्तूबर 2021, सांय 8:00 बजे तक है। पंजीकृत बच्चों को फाइनल राउंड में प्रदर्शन करना होगा!
हिमाचल दिवस पर जिला स्तरीय समारोह 15 अप्रैल, 2026 को मंडी के ऐतिहासिक सेरी मंच पर हर्षोल्लास के साथ…
उपमुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने परिवार सहित सोमवार को मैक्लोड़गंज में तिब्बती गुरू दलाई…
शाहपुर विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई रफ्तार देते हुए विधायक एवं उपमुख्य सचेतक…
जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी), आर्मी ट्रेनिंग कमांड (आरट्रेक) लेफ्टिनेंट जनरल देवेन्द्र शर्मा ने आज लोक…
असम की राजधानी गुवाहाटी स्थित राजीव भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री ठाकुर…
विधानसभा क्षेत्र 40-नादौन की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की विभिन्न प्रक्रियाओं से…