Categories: Latest News (Slider)

सिरमौर: पशुधन के प्रति रहें संवेदनशील, उन्हें न छोड़ें निराश्रित – राम कुमार गौतम.

नाहन: उपायुक्त सिरमौर राम कुमार गौतम ने लोगों से आग्रह किया है कि वे पशुओं के प्रति संवेदनशीलता रखें और उन्हें सड़कों पर ना छोड़ें। उन्होंने लोगों से नजदीकी गौशाला में संपर्क कर मवेशियों को वहां भेजने का भी आग्रह किया। उपायुक्त ने कहा कि पशुधन उम्र भर अपने उत्पादों से हमारा भरण पोषण करतें हैं ऐसे में वह सड़कों पर निराश्रित छोड़ने के हकदार नहीं हैं तथा मानवता के आधार पर भी यह कार्य अति निंदनीय है। 

उन्होंने बताया कि जिला सिरमौर में बेसहारा गौवंश के रखरखाव हेतु 13 गौशाला संचालित की जा रही हैं, जिनमें 1265 मवेशियों को रखने की क्षमता है। इन गोशालाओं में 1037 मवेशी रखे गए है जबकि 188 मवेशियों को रखने की क्षमता शेष है।

उन्होंने बताया कि 100 मवेशियों की क्षमता वाले मां बाला सुंदरी गौशाला में 103 मवेशी रखे गए हैं, मां रेणुका खादल ददाहु में 50 मवेशियों की क्षमता है जिसमें 32 मवेशी रखे गए हैं, कोटला बड़ोग गौ अभ्यारण में 200 की क्षमता पर 211, लुटरु महादेव में 80 मवेशियों की क्षमता पर 35, कोटला बड़ोग एमएलआईएस में 80 की क्षमता है और अभी वहां 57 मवेशी हैं।

इसी प्रकार, डा0वाई0एस0 आरण्य गोसदन में 160 की क्षमता है और अभी वहां 159 मवेशी हैं, श्री महादेव गोसेवा माजरा में 60 की क्षमता है और अभी वहां 44 मवेशी हैं, गोकुल धाम गौशाला टोकियो में 70 की क्षमता है और अभी वहां 61 मवेशी हैं तथा दुधलेश्वर गौशाला बेहराल में 100 की क्षमता पर 101 मवेशी हैं, एम सी पांवटा केशव गौशाला में 40 की क्षमता पर 50 मवेशी हैं, पांवटा गौसदन गोन्दपुर में 60 की क्षमता है और अभी वहां 49 मवेशी हैं व सत्यानन्द गोधाम बेहराल में 100 की क्षमता है और अभी वहां 39 मवेशियों को रखा गया है।

उपायुक्त ने बताया कि हिमाचल प्रदेश गौसेवा आयोग द्वारा जिला सिरमौर की गौशालाओं में पल रहे बेसहारा गोवंश के रख-रखाव के लिए लगभग 62 लाख रुपए कि राशि अगस्त 2020 से अगस्त 2021 तक अनुदान के रूप में दी गई है।

xsh_814e891

Recent Posts

Election: आपातकाल संविधान की हत्या थी, कांग्रेस और इंदिरा गांधी इसके जिम्मेदार हैं : जयराम ठाकुर

पंचायत और स्थानीय निकायों के चुनाव रोककर मुख्यमंत्री ने लोकतंत्र का गला घोंटने का प्रयास…

2 days ago

Transport Pensioners: परिवहन निगम के पेंशनरों को तीन वर्षों में 239.45 करोड़ और कर्मचारियों को 74.39 करोड़ के वित्तीय लाभ प्रदान

परिवहन विभाग के प्रवक्ता ने आज यहां कहा कि हिमाचल प्रदेश सरकार कर्मचारियों के कल्याण…

4 days ago

BJP : 300 यूनिट फ्री बिजली के गारंटी देकर सत्ता में  आई सुक्खू सरकार प्रदेशवासियों को दे रही बिजली  के झटके : जयराम

प्रदेश में अपराध चरम पर और पुलिस आपस में "घर-घर"  खेल रहीआईएएस अधिकारियों के बाद…

1 week ago

Himachal Government: हिमाचल सरकार ने एनजेडसी की स्थायी समिति की बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए

उत्तरी क्षेत्रीय परिषद् (एनजेडसी) की स्थायी समिति की 22वीं बैठक आज यहां आयोजित की गई,…

1 week ago

Maharana Pratap’s: महाराणा प्रताप का साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति आज भी कर रहे हैं पीढ़ियों को प्रेरितः मुख्यमंत्री

युवाओं से त्याग, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को अपनाने का आह्वानमहाराणा प्रताप इंटरनेशनल पब्लिक…

1 week ago

Shimla News: मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान द्वारा शिमला से 16 जून, 2026 को प्रेस वार्ता के मुख्य बिन्दु

मुख्यमंत्री के प्रधान सलाहकार (मीडिया) नरेश चौहान ने आज शिमला में पत्रकार वार्ता को सम्बोधित…

2 weeks ago